भोजपुर में नहर में डूबने से युवक की मौत:मछली मारने के लिए गया था, पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया; ग्रामीणों ने शव निकाला बाहर

भोजपुर में नहर में डूबने से युवक की मौत:मछली मारने के लिए गया था, पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया; ग्रामीणों ने शव निकाला बाहर

भोजपुर में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मछली मारने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान पहरपुर वार्ड नंबर-15 निवासी बंधु राम के पुत्र धर्मेंद्र राम उर्फ सराफत राम(31) के तौर पर हुई है। पेशे से मजदूर था। घटना पवना थाना क्षेत्र के रन्नी गांव की है। मृतक के छोटे भाई विकास राम ने बताया कि वह खाना खाने के बाद शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मछली मारने के लिए नहर के किनारे गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वो गहरे पानी में चला। उसके साथ गए सभी लोग वापस गांव आ गए, तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। जब दोबारा नहर किनारे गए तो शव दिखा। ग्रामीणों के सहयोग से पानी से बाहर निकाला गया। घर में मचा कोहराम हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक सात भाई-बहन में 5वें स्थान पर था। परिवार में पत्नी पार्वती देवी, दो पुत्र भुअर, राकेश और एक पुत्री सुगांती है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी पार्वती देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मछली मारने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान पहरपुर वार्ड नंबर-15 निवासी बंधु राम के पुत्र धर्मेंद्र राम उर्फ सराफत राम(31) के तौर पर हुई है। पेशे से मजदूर था। घटना पवना थाना क्षेत्र के रन्नी गांव की है। मृतक के छोटे भाई विकास राम ने बताया कि वह खाना खाने के बाद शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मछली मारने के लिए नहर के किनारे गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वो गहरे पानी में चला। उसके साथ गए सभी लोग वापस गांव आ गए, तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। जब दोबारा नहर किनारे गए तो शव दिखा। ग्रामीणों के सहयोग से पानी से बाहर निकाला गया। घर में मचा कोहराम हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक सात भाई-बहन में 5वें स्थान पर था। परिवार में पत्नी पार्वती देवी, दो पुत्र भुअर, राकेश और एक पुत्री सुगांती है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी पार्वती देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *