भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव स्थित इटिम्हा स्कूल के पास मंगलवार को अज्ञात बाइक सवार ने टहलने निकले दो बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, उनके साथ टहलने निकले बुजुर्ग को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतक की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के रहने वाले सहदेव सिंह के 80 साल के बेटे राज किशोर सिं के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान हरदिया गांव के ही रहने वाले राज किशोर सिंह के पड़ोसी 76 साल के महावीर सिंह के रूप में की गई है। मृतक के बेटे ने कहा- अंकल के साथ टहलने निकले थे पापा मृतक के बेटे शंभू कुमार सिंह ने बताया कि पापा रोजाना शाम को टहलने निकलते थे। मंगलवार की शाम को भी वे पड़ोस के अंकल महावीर सिंह के साथ घूमने निकले थे। इसी दौरान गांव में ही स्थित इटिम्हा स्कूल के पास अज्ञात बाइक सवार ने पापा और उनके साथी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक राज किशोर सिंह को तीन बेटियां हेवंती देवी, देवंती देवी, भागवंती देवी, जबकि एक बेटा शंभू कुमार सिंह हैं। राज किशोर सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी की मौत कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव स्थित इटिम्हा स्कूल के पास मंगलवार को अज्ञात बाइक सवार ने टहलने निकले दो बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, उनके साथ टहलने निकले बुजुर्ग को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतक की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के रहने वाले सहदेव सिंह के 80 साल के बेटे राज किशोर सिं के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान हरदिया गांव के ही रहने वाले राज किशोर सिंह के पड़ोसी 76 साल के महावीर सिंह के रूप में की गई है। मृतक के बेटे ने कहा- अंकल के साथ टहलने निकले थे पापा मृतक के बेटे शंभू कुमार सिंह ने बताया कि पापा रोजाना शाम को टहलने निकलते थे। मंगलवार की शाम को भी वे पड़ोस के अंकल महावीर सिंह के साथ घूमने निकले थे। इसी दौरान गांव में ही स्थित इटिम्हा स्कूल के पास अज्ञात बाइक सवार ने पापा और उनके साथी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक राज किशोर सिंह को तीन बेटियां हेवंती देवी, देवंती देवी, भागवंती देवी, जबकि एक बेटा शंभू कुमार सिंह हैं। राज किशोर सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी की मौत कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है।

