भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में कुएं में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव वार्ड नंबर-7 के रहने वाले 30 साल के रामू गोड़ के रूप में हुई है। रामू अहमदाबाद में रहकर सिलाई का काम करता था। मृतक के चचेरे भाई चंदन गोड़ ने बताया कि रामू 20 दिन पहले गांव आया था। सोमवार दोपहर वो घर से बाजार जा रहा था। रास्ते में एक कुआं है, जहां कीचड़ और पानी जमा है। रामू ने सोचा कि कुएं पर चढ़ के एक तरफ से दूसरी ओर चल जाऊंगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो कुएं में गिरकर डूब गया। घटनास्थल पर मौजूद महिला ने दी सूचना, एक घंटे में निकाली लाश रामू के कुएं में गिरने के दौरान वहां से एक महिला गुजर रही थी। उसने रामू को पहचान लिया था। तत्काल उसके परिजन को सूचना दी। परिजन आसपास के लोगों के साथ कुएं के पास पहुंचे और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद रस्सी की मदद से दो से तीन लोग नीचे उतरे और फिर रामू की लाश को एक घंटे बाद कुएं से निकाला गया। लाश के निकाले जाने के बाद परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक रामू अपने दो भाई और एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी पूनम देवी और एक बेटा सागर और एक पुत्री माधुरी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी पूनम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में कुएं में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव वार्ड नंबर-7 के रहने वाले 30 साल के रामू गोड़ के रूप में हुई है। रामू अहमदाबाद में रहकर सिलाई का काम करता था। मृतक के चचेरे भाई चंदन गोड़ ने बताया कि रामू 20 दिन पहले गांव आया था। सोमवार दोपहर वो घर से बाजार जा रहा था। रास्ते में एक कुआं है, जहां कीचड़ और पानी जमा है। रामू ने सोचा कि कुएं पर चढ़ के एक तरफ से दूसरी ओर चल जाऊंगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो कुएं में गिरकर डूब गया। घटनास्थल पर मौजूद महिला ने दी सूचना, एक घंटे में निकाली लाश रामू के कुएं में गिरने के दौरान वहां से एक महिला गुजर रही थी। उसने रामू को पहचान लिया था। तत्काल उसके परिजन को सूचना दी। परिजन आसपास के लोगों के साथ कुएं के पास पहुंचे और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद रस्सी की मदद से दो से तीन लोग नीचे उतरे और फिर रामू की लाश को एक घंटे बाद कुएं से निकाला गया। लाश के निकाले जाने के बाद परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक रामू अपने दो भाई और एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी पूनम देवी और एक बेटा सागर और एक पुत्री माधुरी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी पूनम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

