भोजपुर नथमलपुर गांव स्थित भागड़ में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान ज्ञानपुर सेमरिया गांव वार्ड नंबर 6 निवासी शिव कुमार राम के पुत्र रौशन कुमार राम(19) के तौर पर हुई है। 10वीं क्लास में पढ़ता था। घटना सिन्हा थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा राजकिशोर राम ने बताया कि गंगा नदी के भागड़ के पास स्नान करने गया था। गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। उसको स्नान करने से मना किया था, लेकिन वो नहीं माना। इस बीच गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घर में मचा कोहराम कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को शव सौंप दिया गया। मृतक तीन भाई में बड़ा था। परिवार में मां किरण देवी और भाई नीतीश कुमार राम, करण कुमार राम है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा है। भोजपुर नथमलपुर गांव स्थित भागड़ में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान ज्ञानपुर सेमरिया गांव वार्ड नंबर 6 निवासी शिव कुमार राम के पुत्र रौशन कुमार राम(19) के तौर पर हुई है। 10वीं क्लास में पढ़ता था। घटना सिन्हा थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा राजकिशोर राम ने बताया कि गंगा नदी के भागड़ के पास स्नान करने गया था। गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। उसको स्नान करने से मना किया था, लेकिन वो नहीं माना। इस बीच गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घर में मचा कोहराम कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को शव सौंप दिया गया। मृतक तीन भाई में बड़ा था। परिवार में मां किरण देवी और भाई नीतीश कुमार राम, करण कुमार राम है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा है।


