भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को नाकाम करते हुए कुख्यात बालू माफिया पुटुस उर्फ रवि कुमार समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और बबुरा थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने बिंदगांवा सोन किनारे जोगा बाबा मंदिर के पास छापेमारी कर सभी को दबोचा। पुलिस ने बदमाशों के पास से 315 बोर की दो रेगुलर राइफल, एक देसी कट्टा, आठ एमएम के तीन और 315 बोर के छह जिंदा कारतूस समेत कुल नौ गोलियां और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में कोइलवर थाना क्षेत्र के महादेव चक सेमरिया गांव निवासी शकलु राय का पुत्र पुटुस उर्फ रवि कुमार, बबुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राम सहाय राय का पुत्र अखिलेश कुमार, गीधा के वीरमपुर गांव निवासी जीतेंद्र राय का पुत्र संजीत कुमार और मुफस्सिल के महकमपुर बारा गांव निवासी रवि शंकर राय का पुत्र छोटू यादव शामिल है। बालू माफिया गुड्डू के लिए काम करता है पुटुस पुलिस के अनुसार पुटुस उर्फ रवि कुमार कुख्यात बालू माफिया गुड्डू राय का दाहिना हाथ है। गुड्डू राय के जेल जाने के बाद पुटुस ही उसके गिरोह की गतिविधियों को संभाल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ कोइलवर और नगर थाना में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और अवैध खनन से जुड़े 13 मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। वहीं, संजीत कुमार और छोटू यादव का भी आपराधिक इतिहास पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज है। एसपी के निर्देश पर टीम का गठन मंगलवार की रात सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियारों के साथ बिंदगांवा सोन किनारे पहुंचे हैं। किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। बदमाश सोन में अवैध बालू खनन करने वालों और नाविकों से हथियार के बल पर रंगदारी वसूलने की फिराक में थे। इसके बाद एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई। टीम ने एसटीएफ के सहयोग से बिंदगांवा सोन किनारे जोगा बाबा मंदिर के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों में अफरातफरी मच गई, लेकिन टीम ने चारों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार, नौ जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद हुए। पुलिस चारों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह ने पुटुस उर्फ रवि कुमार को कुख्यात अपराधी और बालू माफिया बताते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई से सोन क्षेत्र में अवैध खनन और रंगदारी से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को नाकाम करते हुए कुख्यात बालू माफिया पुटुस उर्फ रवि कुमार समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और बबुरा थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने बिंदगांवा सोन किनारे जोगा बाबा मंदिर के पास छापेमारी कर सभी को दबोचा। पुलिस ने बदमाशों के पास से 315 बोर की दो रेगुलर राइफल, एक देसी कट्टा, आठ एमएम के तीन और 315 बोर के छह जिंदा कारतूस समेत कुल नौ गोलियां और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में कोइलवर थाना क्षेत्र के महादेव चक सेमरिया गांव निवासी शकलु राय का पुत्र पुटुस उर्फ रवि कुमार, बबुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राम सहाय राय का पुत्र अखिलेश कुमार, गीधा के वीरमपुर गांव निवासी जीतेंद्र राय का पुत्र संजीत कुमार और मुफस्सिल के महकमपुर बारा गांव निवासी रवि शंकर राय का पुत्र छोटू यादव शामिल है। बालू माफिया गुड्डू के लिए काम करता है पुटुस पुलिस के अनुसार पुटुस उर्फ रवि कुमार कुख्यात बालू माफिया गुड्डू राय का दाहिना हाथ है। गुड्डू राय के जेल जाने के बाद पुटुस ही उसके गिरोह की गतिविधियों को संभाल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ कोइलवर और नगर थाना में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और अवैध खनन से जुड़े 13 मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। वहीं, संजीत कुमार और छोटू यादव का भी आपराधिक इतिहास पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज है। एसपी के निर्देश पर टीम का गठन मंगलवार की रात सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियारों के साथ बिंदगांवा सोन किनारे पहुंचे हैं। किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। बदमाश सोन में अवैध बालू खनन करने वालों और नाविकों से हथियार के बल पर रंगदारी वसूलने की फिराक में थे। इसके बाद एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई। टीम ने एसटीएफ के सहयोग से बिंदगांवा सोन किनारे जोगा बाबा मंदिर के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों में अफरातफरी मच गई, लेकिन टीम ने चारों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार, नौ जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद हुए। पुलिस चारों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह ने पुटुस उर्फ रवि कुमार को कुख्यात अपराधी और बालू माफिया बताते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई से सोन क्षेत्र में अवैध खनन और रंगदारी से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी

