भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव के पिरौटा-सैदपुर मार्ग पर टावर के पास बाढ़ के पानी में डूबने से चारा लाने जा रहे युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव वार्ड नंबर-9 के रहने वाले जलेश्वर पासवान के 35 साल के बेटे तपेश्वर पासवान के रूप में हुई है। वे पेशे से राजमिस्त्री थे। घटना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रघुपति यादव ने बताया कि वे मवेशी के लिए चारा लाने के लिए जा रहे थे और गांव में बाढ़ का पानी आया हुआ है। जाने के क्रम में उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाली लाश सूचना पाकर परिजन एवं एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची। तब एसडीआरएफ की ओर से काफी मशक्कत करने के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक के प रिवार में पत्नी रंभा देवी, दो पुत्री सौम्या कुमारी, शिवानी कुमारी व दो पुत्र शिवांश कुमार एवं रीवांश कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर के कोहराम मच गया। उसकी पत्नी रंभा देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव के पिरौटा-सैदपुर मार्ग पर टावर के पास बाढ़ के पानी में डूबने से चारा लाने जा रहे युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव वार्ड नंबर-9 के रहने वाले जलेश्वर पासवान के 35 साल के बेटे तपेश्वर पासवान के रूप में हुई है। वे पेशे से राजमिस्त्री थे। घटना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रघुपति यादव ने बताया कि वे मवेशी के लिए चारा लाने के लिए जा रहे थे और गांव में बाढ़ का पानी आया हुआ है। जाने के क्रम में उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाली लाश सूचना पाकर परिजन एवं एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची। तब एसडीआरएफ की ओर से काफी मशक्कत करने के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक के प रिवार में पत्नी रंभा देवी, दो पुत्री सौम्या कुमारी, शिवानी कुमारी व दो पुत्र शिवांश कुमार एवं रीवांश कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर के कोहराम मच गया। उसकी पत्नी रंभा देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

