भोजपुर- बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत:पैर फिसलने से पानी में बहे, 20 मिनट बाद शव को निकाला गया बाहर

भोजपुर- बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत:पैर फिसलने से पानी में बहे, 20 मिनट बाद शव को निकाला गया बाहर

भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव में मंगलवार को बाढ़ के पानी में डूबने से शौच करने गए अधेड़ की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव के रहने वाले शिवनाथ तिवारी के 45 साल के बेटे उपेंद्र तिवारी के रूप में हुई है। उपेंद्र पेशे से किसान था। इधर, मृतक के परिजन विकास तिवारी ने बताया कि पूरे गांव में बाढ़ का पानी आया हुआ है। पैर फिसल जाने से बाढ़ के पानी में गिरे, डूबकर मौत परिजन ने बताया कि उपेंद्र घर से कुछ दूरी पर स्थित पानी भरे गड्ढे के पास गया था। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण उपेंद्र बाढ़ के पानी में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब उपेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 20 मिनट बाद जब परिजन उसे ढूंढने निकले तो पानी से भरे गड्ढे में उपेंद्र की लाश दिखी। इसके बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उपेंद्र की लाश को पानी से निकाला गया। इसके बाद परिजन की ओर से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। दो भाई और चार बहनों में दूसरे स्थान पर था उपेंद्र सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व चार बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी गुड़िया देवी व एक पुत्र अमन तिवारी एवं एक पुत्री अनुष्का कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी गुड़िया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव में मंगलवार को बाढ़ के पानी में डूबने से शौच करने गए अधेड़ की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव के रहने वाले शिवनाथ तिवारी के 45 साल के बेटे उपेंद्र तिवारी के रूप में हुई है। उपेंद्र पेशे से किसान था। इधर, मृतक के परिजन विकास तिवारी ने बताया कि पूरे गांव में बाढ़ का पानी आया हुआ है। पैर फिसल जाने से बाढ़ के पानी में गिरे, डूबकर मौत परिजन ने बताया कि उपेंद्र घर से कुछ दूरी पर स्थित पानी भरे गड्ढे के पास गया था। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण उपेंद्र बाढ़ के पानी में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब उपेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 20 मिनट बाद जब परिजन उसे ढूंढने निकले तो पानी से भरे गड्ढे में उपेंद्र की लाश दिखी। इसके बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उपेंद्र की लाश को पानी से निकाला गया। इसके बाद परिजन की ओर से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। दो भाई और चार बहनों में दूसरे स्थान पर था उपेंद्र सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व चार बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी गुड़िया देवी व एक पुत्र अमन तिवारी एवं एक पुत्री अनुष्का कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी गुड़िया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *