भोजपुर करंट लगने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत:वर्कशॉप में लोहे में ड्रिल कर रहा था, झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा

भोजपुर करंट लगने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत:वर्कशॉप में लोहे में ड्रिल कर रहा था, झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा

भोजपुर में करंट लगने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। दुकान में काम करते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान चांदी इलाके के कोसिहान निवासी शिवजी शर्मा के पुत्र अभिषेक शर्मा(25) के तौर पर हुई है। घटना संदेश थाना क्षेत्र की है। मृतक के फुफरे भाई हरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तीर्थकोल गांव स्थित ब्रह्म बाबा के पास वर्कशॉप में काम करता था। सोमवार को लोहे में ड्रिल कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आ गया। झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक तीन भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। डेढ़ साल पहले शाहपुर गांव मेंशादी हुई थी। परिवार में मां सरस्वती देवी, पत्नी कमलावती देवी, भाई सूरज शर्मा और बहन पूजा देवी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मां, पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में करंट लगने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। दुकान में काम करते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान चांदी इलाके के कोसिहान निवासी शिवजी शर्मा के पुत्र अभिषेक शर्मा(25) के तौर पर हुई है। घटना संदेश थाना क्षेत्र की है। मृतक के फुफरे भाई हरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तीर्थकोल गांव स्थित ब्रह्म बाबा के पास वर्कशॉप में काम करता था। सोमवार को लोहे में ड्रिल कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आ गया। झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक तीन भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। डेढ़ साल पहले शाहपुर गांव मेंशादी हुई थी। परिवार में मां सरस्वती देवी, पत्नी कमलावती देवी, भाई सूरज शर्मा और बहन पूजा देवी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मां, पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *