IPL 2026 और UPT20 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी हुई है। जानें वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक टी-20I मुकाबले में उनकी वापसी से जुड़ी खास बातें।
Bhuvneshwar Kumar: IPL 2026 और UPT20 2026 लीग में शानदार प्रदर्शन का इनाम भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार को अब मिला है। दरअसल, आगामी न्यूजीलैंड दौरे से पहले ही उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के निर्णायक मुकाबले के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। संभव है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए नजर आएं। हालांकि, उनके खेलने को लेकर अंतिम फैसला मुकाबले से पहले लिया जाएगा।
भुवनेश्वर कुमार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही किया था डेब्यू
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 25 दिसंबर 2012 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। उनकी घातक गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 4 ओवर में महज 2.25 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे।
हालांकि, भारत को उस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने भारत से मिले 134 रन के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। भारतीय टीम ने उस मैच में निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे।
अब, यदि 17 अक्टूबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय प्लेइंग इलेवन में भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया जाता है, तो उनसे एक बार फिर उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जैसा उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू के दौरान किया था।
खबर अपडेट हो रही है..
Sports – Patrika | CMS

