भिवानी से युवती लापता:परिवार ने लड़के के साथ फोन पर बात करते हुए पकड़ा, 2 दिन बाद गायब, युवक का मोबाइल बंद

भिवानी से युवती लापता:परिवार ने लड़के के साथ फोन पर बात करते हुए पकड़ा, 2 दिन बाद गायब, युवक का मोबाइल बंद

भिवानी के एक गांव निवासी युवती लापता होने का मामला सामने आया है। जिसे लापता होने के कारीब 2 दिन पहले ही किसी लड़के से फोन पर बाते करते हुए पकड़ा था। वहीं पूछने पर कुछ भी नहीं बताया। वहीं बाद में युवती घर से अचानक गायब हो गई। साथ ही युवक का मोबाइल भी बंद आ रहा है। इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वे तीन बहन-भाई हैं। उसको एक छोटी बहन व छोटा भाई है। उसकी बहन की उम्र करीब 23 साल है। जो 14 तारिख को किसी लड़के के साथ फोन पर बात कर रही थी। जब परिवार वालों ने इस बारे में उससे पूछा तो उसने कुछ भी नहीं बताया और जब लड़के से पूछा तो उसने भी कुछ नहीं बताया। इसके दो दिन बाद उसकी बहन सुबह के समय संभाली तो नहीं मिली। वहीं जिस लड़के से उसकी बहन बात कर रही थी उसका भी फोन बंद आ रहा है। इसके प्रश्चात उन्होंने अपने बहन के बारे में आसपास व रिश्तेदारियों में पता किया, लेकिन कहीं पर कोई भी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी और युवती को तलाश करने की गुहार लगाई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अब केस दर्ज कर लिया है, वहीं युवती की तलाश शुरू कर दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *