प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चेन्नई, तमिलनाडु में IIT मद्रास के सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर का दौरा किया। उन्होंने इस सेंटर को देश को समर्पित किया। यहां दिमाग पर रिसर्च की जाएगी, जिससे उसके काम करने के तरीके को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर पीएम मोदी ने एक खास वैज्ञानिक मिशन की भी शुरुआत की। इसके तहत 100 से ज्यादा लोगों के दिमाग की 3D तस्वीरें तैयार की जाएंगी। इस रिसर्च में दिमाग की छोटी-छोटी कोशिकाओं को भी देखा जाएगा। यह काम गर्भ में बच्चे के विकास से लेकर बुढ़ापे तक, जीवन के अलग-अलग पड़ावों में दिमाग में होने वाले बदलावों को समझने में मदद करेगा।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Prime Minister Narendra Modi undertakes a walkthrough of the Brain Centre at IIT Madras. Prime Minister dedicated to the nation the Sudha Gopalakrishnan Brain Centre (SGBC) at IIT Madras. He also launched its pioneering global scientific mission to map more than 100 human brains into three-dimensional atlases at cellular resolution, across the human lifespan – from the foetal stage to old age. (Source: DD News)
— ANI (@ANI) October 11, 2026

