2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले के लिए टिकटों की भारी डिमांड है। इस मैच के लिए पिछले 3 दिन में ICC के पास 1 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। यह मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाला है। इसकी दर्शक क्षमता 34 हजार है। पूरे टूर्नामेंट के लिए 11 लाख आवेदन किए गए हैं। वहीं 3 लाख 20 हजार से ज्यादा फैंस टिकट बैलेट में रजिस्टर कर चुके हैं। टिकट बैलेट में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 नवंबर है। भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए 86 हजार से ज्यादा आवेदन भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के लिए 86 हजार से ज्यादा टिकट आवेदन मिले हैं। वहीं 7 नवंबर के प्री-सीडेड सुपर-7 मुकाबले के लिए करीब 78 हजार आवेदन आए हैं। यह मुकाबला तभी भारत (A1) और पाकिस्तान (A3) के बीच होगा, जब दोनों टीमें सुपर-7 में पहुंचती हैं। फाइनल के लिए करीब 69 हजार आवेदन 21 नवंबर को होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भी फैंस की दिलचस्पी ज्यादा है। इस मैच के लिए करीब 69 हजार टिकट एप्लिकेशन आ चुके हैं। तीन देशों में होंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। यह टूर्नामेंट करीब दो दशक बाद अफ्रीकी महाद्वीप में ICC के बड़े पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की वापसी होगी। 21 नवंबर तक फ्री में कर सकेंगे आवेदन टिकट बैलेट में एंट्री के लिए कोई फीस नहीं है। रजिस्ट्रेशन के समय टिकट खरीदने या भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। फैंस अपनी पसंद के कई मैचों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक व्यक्ति हर मैच के लिए एक बैलेट एंट्री कर सकता है। यानी एक ही फैन टूर्नामेंट के अलग-अलग मुकाबलों के लिए आवेदन कर सकता है। टिकट मिलने का फैसला रैंडम बैलेट से होगा नया फॉर्मेट, सुपर सीरीज से शुरुआत होगी ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI मीटिंग के बाद हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी:उनकी अगुवाई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीता; स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। यह फैसला एक दिन पहले गुवाहाटी में हुई BCCI की मीटिंग के बाद आया है। पूरी खबर पढ़ें… 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले के लिए टिकटों की भारी डिमांड है। इस मैच के लिए पिछले 3 दिन में ICC के पास 1 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। यह मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाला है। इसकी दर्शक क्षमता 34 हजार है। पूरे टूर्नामेंट के लिए 11 लाख आवेदन किए गए हैं। वहीं 3 लाख 20 हजार से ज्यादा फैंस टिकट बैलेट में रजिस्टर कर चुके हैं। टिकट बैलेट में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 नवंबर है। भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए 86 हजार से ज्यादा आवेदन भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के लिए 86 हजार से ज्यादा टिकट आवेदन मिले हैं। वहीं 7 नवंबर के प्री-सीडेड सुपर-7 मुकाबले के लिए करीब 78 हजार आवेदन आए हैं। यह मुकाबला तभी भारत (A1) और पाकिस्तान (A3) के बीच होगा, जब दोनों टीमें सुपर-7 में पहुंचती हैं। फाइनल के लिए करीब 69 हजार आवेदन 21 नवंबर को होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भी फैंस की दिलचस्पी ज्यादा है। इस मैच के लिए करीब 69 हजार टिकट एप्लिकेशन आ चुके हैं। तीन देशों में होंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। यह टूर्नामेंट करीब दो दशक बाद अफ्रीकी महाद्वीप में ICC के बड़े पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की वापसी होगी। 21 नवंबर तक फ्री में कर सकेंगे आवेदन टिकट बैलेट में एंट्री के लिए कोई फीस नहीं है। रजिस्ट्रेशन के समय टिकट खरीदने या भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। फैंस अपनी पसंद के कई मैचों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक व्यक्ति हर मैच के लिए एक बैलेट एंट्री कर सकता है। यानी एक ही फैन टूर्नामेंट के अलग-अलग मुकाबलों के लिए आवेदन कर सकता है। टिकट मिलने का फैसला रैंडम बैलेट से होगा नया फॉर्मेट, सुपर सीरीज से शुरुआत होगी ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI मीटिंग के बाद हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी:उनकी अगुवाई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीता; स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। यह फैसला एक दिन पहले गुवाहाटी में हुई BCCI की मीटिंग के बाद आया है। पूरी खबर पढ़ें…
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

