भारत ने एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को विमेंस ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वे इस इवेंट में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 26 साल की नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए। उन्होंने टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। टीम में आशिमा अहलावत और मनीषा कीर भी शामिल रहीं। गोल्ड चीन ने जीता। इसके अलावा, बॉक्सिंग में नरेंदर ने ब्रॉन्ज दिलाया। भारत के 2 बॉक्सर परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल भी फाइनल में पहुंच गए हैं।भारत ने अब तक 5 गोल्ड सहित 47 मेडल जीते हैं। आज भारत मेडल की हाफ सेंचुरी पूरी कर सकता है। 3 फोटो में नीरू का सेलिब्रेशन देखिए भारत को 5वां गोल्ड मिला, शूटिंग में दूसरा यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में 5वां गोल्ड है। यह व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला गोल्ड है। शूटर्स ने भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। पहला गोल्ड पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में आया। इससे पहले 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल दिला चुके हैं। शूटिंग में अब तक 14 मेडल आ चुके हैं।
भारत को एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड:नीरू ट्रैप शूटिंग में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला; आज बनेगी मेडल की हाफ सेंचुरी

