भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते ही अकील हुसैन रचेंगे इतिहास, पूरन-पोलार्ड के एलीट ग्रुप में होगी एंट्री

भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते ही अकील हुसैन रचेंगे इतिहास, पूरन-पोलार्ड के एलीट ग्रुप में होगी एंट्री

Akeal Hosein: वेस्‍टइंडीज के स्‍टार स्पिनर अकील हुसैन भारत के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में मैदान पर उतरते ही इतिहास के सुनहरे पन्‍नों में अपना नाम दर्ज करा लेंगे। यह उनका 100 टी20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच होगा। ऐसा करने वाले वह वेस्टइंडीज के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Akeal Hosein 100th T20I: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद थोड़े रिकवरी टाइम के बाद भारतीय टी20 टीम एक बार फिर एक्‍शन में नजर आने वाली है। जब मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के लिए ये एक बड़ा टेस्ट होगा, क्योंकि वेस्टइंडीज को इस फॉर्मेट में एक पावरहाउस माना जाता है, जो 2012 और 2016 में दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है। इस मुकाबले में जहां सबकी नजर जहां विस्‍फोटक भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा पर होंगी, तो विंडीज के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर अकील हुसैन भी मैदान पर उतरते ही एक बड़ा माइलस्‍टोन छूते हुए निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड के एलीट क्‍लब में एंट्री कर लेंगे।

100वां टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले चौथे कैरेबियाई बनेंगे अकील हुसैन

बता दें कि अभी तक वेस्‍टइंडीज के तीन ही खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 मैच खेलने का रिकॉर्ड बना सके हैं। लखनऊ में मैदान पर उतरते ही अकील हुसैन इस पड़ाव तक पहुंचने वाले चौथे कैरेबियाई खिलाड़ी बन जाएंगे। वेस्‍टइंडीज के लिए सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के मामले रोवमैन पॉवेल शीर्ष पर हैं। उन्‍होंने 2017 से 2026 के बीच कुल 120 मैच खेले। वहीं, 106 मैच के साथ निकोलस पूरन दूसरे और 101 मैच के साथ किरोन पोलार्ड तीसरे स्‍थान पर हैं। जबकि अकील हुसैन 2021 से लेकर अब तक 99 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

T20I में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी अवधि मैच रन औसत 100 विकेट गेंदबाजी औसत 5 विकेट
1 रोवमैन पॉवेल 2017–2026 120 2347 26.37 1 5 43.40 0
2 निकोलस पूरन 2016–2024 106 2275 26.14 0 0 – 0
3 कीरोन पोलार्ड 2008–2022 101 1569 25.30 0 42 28.28 0
4 अकील हुसैन 2021–2026 99 307 14.61 0 94 26.59 1
5 जेसन होल्डर 2014–2026 98 909 18.93 0 112 26.51 1
6 ड्वेन ब्रावो 2006–2021 91 1255 22.01 0 78 26.10 0
7 ब्रैंडन किंग 2019–2026 87 2028 25.35 0 0 – 0
8 आंद्रे रसेल 2011–2025 86 1122 22.00 0 61 31.45 0
9 शिमरोन हेटमायर 2018–2026 85 1678 24.67 0 0 – 0
10 रोमारियो शेफर्ड 2020–2026 81 909 27.54 0 81 28.16 1
11 क्रिस गेल 2006–2021 79 1899 27.92 2 20 22.00 0
12 दिनेश रामदीन 2006–2019 71 636 18.70 0 0 – 0

अभिषेक शर्मा बनाम अकील हुसैन

भारत के लिए पावरप्ले में निश्चित रूप से सबसे बड़ा हथियार अभिषेक शर्मा हैं। बाएं हाथ का यह सलामी बल्‍लेबाज पहली ही गेंद से ही अटैक करता है, ताकि टीम को एक अच्‍छा प्लेटफॉर्म दे सके। वहीं, वेस्टइंडीज के पास भी अभिषेक का मुकाबला करने के लिए बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर अकील हुसैन हैं। हुसैन आक्रामक ओपनरों को रोकने के लिए सधी हुई लेंथ और हवा में तेज गति से गेंदबाजी करते हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच आज एक दिलचस्‍प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *