गुना में 11 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश के बाद बने हालातों पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने तंज कसा है। भाजपा विधायक ने कहा- हम सब सरकार के भरोसे रहते हैं। ये अपनी बहुत बड़ी चूक है। अपनी गलती है। वहीं शासन के लिए उन्होंने कहा कि शासन के जो जिम्मेदार लोग हैं। वे गैर जवाबदार हैं। गुना विधायक ने ये बातें 12 अगस्त को मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। दरअसल, 11 अगस्त को जिले में इस सीजन की सबसे तेज बारिश हुई। तीन घंटे में ही तीन इंच से ज्यादा पानी हुई थी। जिसकी वजह से गोविंद गार्डन और पटेल नगर में सड़कों पर कई फीट पानी भर गया था। गोविंद गार्डन में एक महिला घर में फंस गई थी। जिसे SDERF ने रेस्क्यू किया था। वहीं, नानाखेड़ी इलाके में सड़क पर कई फीट पानी भर गया। इससे आवागमन काफी देर तक रुका रहा। दुकानों के सामने अतिक्रमण के कारण पानी नहीं निकल पाया। इससे प्रशासन की तैयारियों की भी पोल खुल गई थी। विधायक बोले-दो महीने पहले प्रशासन को पत्र लिखा था गुना विधायक ने कहा कि हमने पहले ही नगरपालिका अध्यक्ष, कलेक्टर को पत्र लिख दिया था। उनको इसकी जानकारी दी थी। आने वाली बारिश में थोड़ा जल्दबाजी कर लो। काम जल्दी करा दो उन्होंने कहा कि बारिश में भी कई कालोनियों में घुटने पानी पहुंच गया। घरों में भर गया। लोगों को दूसरी मंजिल पर सामान सेट करना पड़ा। सरकार के भरोसे मत बैठो विधायक ने कहा कि इन बातों से लिए समाज को जागना पड़ेगा। आज कई ऐसे बिंदु पड़े हैं, जिन पर समाज चुप है। उसका परिणाम खराब निकला था। नारा दिया था गुना, गुलाब गुनिया, याद करेगी दुनिया। तो याद कर रही है दुनिया।


