भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अररिया पहुंचे:युवा शक्ति संपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बाइक रैली

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अररिया पहुंचे:युवा शक्ति संपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बाइक रैली

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बुधवार को युवा शक्ति संपर्क अभियान के तहत अररिया पहुंचे। जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्य मूर्ति संदीप के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी विजय कुमार सिंह ‘खोखा बाबू’, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सुराणा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण साह, सिकटी विधायक प्रतिनिधि जोशी मंडल, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, जिला महामंत्री आकाश राज व कृष्ण कुमार सेनानी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, जिला मंत्री कनकलता झा, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। सुंदरनाथ धाम और मां खड़ेश्वरी काली मंदिर का चित्र भेंट इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्य मूर्ति संदीप ने प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को सुंदरनाथ धाम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं जिला प्रवक्ता पवन मिश्रा ने उन्हें मां खड़ेश्वरी काली मंदिर, अररिया का चित्र भेंट किया। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आनंद मोहन झा और विवेक कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। 17 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवा शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से स्वयं रक्तदान करने और अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने की अपील की। 7 अक्टूबर को निकलेगी बाइक रैली जितेंद्र सिंह ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से बाइक रैली निकाली जाएगी। अररिया जिले में भी युवा मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी बाइक रैली आयोजित की जाएगी। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बुधवार को युवा शक्ति संपर्क अभियान के तहत अररिया पहुंचे। जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्य मूर्ति संदीप के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी विजय कुमार सिंह ‘खोखा बाबू’, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सुराणा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण साह, सिकटी विधायक प्रतिनिधि जोशी मंडल, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, जिला महामंत्री आकाश राज व कृष्ण कुमार सेनानी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, जिला मंत्री कनकलता झा, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। सुंदरनाथ धाम और मां खड़ेश्वरी काली मंदिर का चित्र भेंट इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्य मूर्ति संदीप ने प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को सुंदरनाथ धाम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं जिला प्रवक्ता पवन मिश्रा ने उन्हें मां खड़ेश्वरी काली मंदिर, अररिया का चित्र भेंट किया। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आनंद मोहन झा और विवेक कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। 17 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवा शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से स्वयं रक्तदान करने और अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने की अपील की। 7 अक्टूबर को निकलेगी बाइक रैली जितेंद्र सिंह ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से बाइक रैली निकाली जाएगी। अररिया जिले में भी युवा मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी बाइक रैली आयोजित की जाएगी। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *