भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मेरठ को मिला स्थान:30 अक्तूबर को अमित शाह की मौजूदगी में कार्यसमिति की बैठक

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मेरठ को मिला स्थान:30 अक्तूबर को अमित शाह की मौजूदगी में कार्यसमिति की बैठक

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों, आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा 30-31 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होना तय है, उससे पहले की गई है। इसमें मेरठ के सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायकों, एमएलसी को भी स्थान मिला है।
30-31 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी प्रस्तावित है। जो पार्टी की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से यह बैठक महत्वपूर्ण होगी।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।
सूची में मेरठ के इन जनप्रतिनिधियों के नाम
सूची में मेरठ से सांसद अरुण गोविल, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, एमएलसी अश्विनी त्यागी, विधायक अमित अग्रवाल, विजयपाल सिंह तोमर, अश्विनी त्यागी माछरा, डॉ. अंजू वारियर, नरेश गुर्जर, अरुण वशिष्ठ, रविंद्र भड़ाना, जयकरण गुप्ता, राखी त्यागी और चरण सिंह लिसाड़ी का नाम है।
बड़ी चौंकाने वाली बात कि इस सूची में मेरठ से एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के नाम का न होना है। जबकि अन्य सभी जनप्रतिनिधियों का नाम इस सूची में है।
क्षेत्र और जिलों के आधार पर सदस्यों को मिली जगह
548 सदस्यों वाली मुख्य सूची में पश्चिम, बृज, गोरखपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों और जिलों के नेताओं को शामिल किया गया है। पश्चिम क्षेत्र के बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, रामपुर, शामली, संभल, सहारनपुर, नोएडा, अमरोहा और गाजियाबाद समेत कई जिलों के नेताओं को स्थान दिया गया है। वहीं, बृज क्षेत्र से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद और हाथरस समेत अन्य जिलों के नेताओं को शामिल किया गया है। गोरखपुर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में सदस्यों को कार्यसमिति में जगह मिली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *