किशनगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। इस अभियान के तहत, किशनगंज के धर्मगंज स्थित भाजपा कार्यालय में गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलशों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मानव कल्याण के संदेशों पर चर्चा भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने मंत्री डॉ. जायसवाल का स्वागत किया। डॉ. जायसवाल ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों और मंडल की टोली के सदस्यों को गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश प्रदान किए। इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के संदेशों पर विस्तार से चर्चा की गई। रविदास के विचारों को हर घर तक पहुंचाएंगे पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. जायसवाल ने बताया कि जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी के इन कलशों को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के विचारों को हर घर तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सभी गांवों और टोलों में पहुंचकर इस पवित्र मिट्टी को वहां स्थित मंदिरों तक ले जाएंगे और मंदिरों को जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी का स्पर्श करवाएंगे। 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक अभियान यह अभियान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा, शिशिर कुमार दास, गोपाल मोहन सिंह, संजय पासवान, जय किशन प्रसाद, राकेश गुप्ता, श्यामल दास, अमर शर्मा, सुबोध महेश्वरी, संजय उपाध्याय, सोनी देवी, लखवीर कौर, दुर्गा स्वर्णकार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। किशनगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। इस अभियान के तहत, किशनगंज के धर्मगंज स्थित भाजपा कार्यालय में गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलशों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मानव कल्याण के संदेशों पर चर्चा भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने मंत्री डॉ. जायसवाल का स्वागत किया। डॉ. जायसवाल ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों और मंडल की टोली के सदस्यों को गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश प्रदान किए। इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के संदेशों पर विस्तार से चर्चा की गई। रविदास के विचारों को हर घर तक पहुंचाएंगे पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. जायसवाल ने बताया कि जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी के इन कलशों को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के विचारों को हर घर तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सभी गांवों और टोलों में पहुंचकर इस पवित्र मिट्टी को वहां स्थित मंदिरों तक ले जाएंगे और मंदिरों को जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी का स्पर्श करवाएंगे। 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक अभियान यह अभियान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा, शिशिर कुमार दास, गोपाल मोहन सिंह, संजय पासवान, जय किशन प्रसाद, राकेश गुप्ता, श्यामल दास, अमर शर्मा, सुबोध महेश्वरी, संजय उपाध्याय, सोनी देवी, लखवीर कौर, दुर्गा स्वर्णकार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


