डूंगरपुर नगर परिषद डूंगरपुर के लिए भाजपा ने अपने 40 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। नामांकन दाखिल होने के बाद भाजपा ने ये लिस्ट जारी की। इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या, पूर्व उपसभापति, पूर्व सभापति की पत्नी समेत कई बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है। भाजपा की सूची में पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभु पंड्या को वार्ड नम्बर 37 सामान्य ओपन से टिकिट दिया गया है। वही नगर परिषद के पूर्व उपसभापति सुदर्शन जैन वार्ड नम्बर 31 से टिकिट दिया है। इसके अलावा पूर्व सभापति और स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता की पत्नी सुशीला गुप्ता को वार्ड नम्बर 29 से टिकिट दिया है। नगर परिषद के पूर्व सभापति अमृत कलासुआ के बेटे मनन कलासुआ को भी वार्ड 23 से टिकिट दिया है। इसके अलावा वार्ड से 2 प्रकाश पंचाल और कई पूर्व पार्षदों को भी टिकट दिया गया है। वही कई पुराने पार्षदों के टिकिट काटे गए है।

