भाजपा ने बाड़मेर जिला परिषद की 37 सीटों के लिए टिकट सूची जारी कर दी है। भाजपा ने सभी प्रत्याशियों के सिंबल जमा करवाने के बाद सूची अधिकृत रूप से जारी की गई है। बायतु विधानसभा (2023) से चुनाव लड़ने वाले बालाराम मूंढ को जिला परिषद के वार्ड 32 से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभा चौधरी को वार्ड संख्या 10 में चुनावी मैदान में उतारा है। देखें- पूरी बीजेपी की सूची

