भाजपा के 2 मंडल अध्यक्ष समेत 11 पदाधिकारियों का इस्तीफा:पार्टी नेतृत्व से थे नाराज, कहा- मान-सम्मान ही नहीं मिलता तो काम क्यों करे

भाजपा के 2 मंडल अध्यक्ष समेत 11 पदाधिकारियों का इस्तीफा:पार्टी नेतृत्व से थे नाराज, कहा- मान-सम्मान ही नहीं मिलता तो काम क्यों करे

समस्तीपुर में भाजपा से जुड़े 2 मंडल अध्यक्ष समेत 11 पदाधिकारियों ने रविवार को अपने दायित्व से इस्तीफा दे दिया। ये लोग भाजपा उत्तरी जिला संगठन से जुड़े थे। जो भाजपा नेतृत्व से नाराज थे। नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। कल्याणपुर पश्चिम के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि लंबे समय से जिला नेतृत्व की ओर से कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा है। संगठन के कार्यक्रमों की विधिवत जानकारी तक नहीं दी जाती है। जिला नेतृत्व से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान समस्तीपुर पहुंचे थे। इसकी जानकारी भी कार्यकर्ताओं को नहीं दी गई। लगातार अनदेखी से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्व से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। इस्तीफे की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को भी भेज दी गई है। इन्होंने दिया इस्तीफा इस्तीफा देने वालों में कल्याणपुर पश्चिम के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर ठाकुर, महेश चौरसिया, बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार, मनोज कुमार, आदित्य कुमार, राहुल कुमार, जय कुमार राय, नवीन राम और विमलेश कुमार शामिल हैं।
पद से हटें हैं, भाजपा के लिए खड़े रहेंगे शिव शंकर ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है। पार्टी सबका साथ, सबका सम्मान और सबका विकास के सिद्धांत पर चलती है, लेकिन जिला नेतृत्व की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ जातिगत भेदभाव किया जा रहा है। संगठन में लोग मान-सम्मान के लिए काम करते हैं। जब मान-सम्मान ही नहीं मिले तो पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। इस्तीफा देने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पद से हटने के बाद भी भाजपा के सिपाही के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। समस्तीपुर में भाजपा से जुड़े 2 मंडल अध्यक्ष समेत 11 पदाधिकारियों ने रविवार को अपने दायित्व से इस्तीफा दे दिया। ये लोग भाजपा उत्तरी जिला संगठन से जुड़े थे। जो भाजपा नेतृत्व से नाराज थे। नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। कल्याणपुर पश्चिम के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि लंबे समय से जिला नेतृत्व की ओर से कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा है। संगठन के कार्यक्रमों की विधिवत जानकारी तक नहीं दी जाती है। जिला नेतृत्व से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान समस्तीपुर पहुंचे थे। इसकी जानकारी भी कार्यकर्ताओं को नहीं दी गई। लगातार अनदेखी से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्व से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। इस्तीफे की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को भी भेज दी गई है। इन्होंने दिया इस्तीफा इस्तीफा देने वालों में कल्याणपुर पश्चिम के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर ठाकुर, महेश चौरसिया, बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार, मनोज कुमार, आदित्य कुमार, राहुल कुमार, जय कुमार राय, नवीन राम और विमलेश कुमार शामिल हैं।
पद से हटें हैं, भाजपा के लिए खड़े रहेंगे शिव शंकर ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है। पार्टी सबका साथ, सबका सम्मान और सबका विकास के सिद्धांत पर चलती है, लेकिन जिला नेतृत्व की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ जातिगत भेदभाव किया जा रहा है। संगठन में लोग मान-सम्मान के लिए काम करते हैं। जब मान-सम्मान ही नहीं मिले तो पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। इस्तीफा देने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पद से हटने के बाद भी भाजपा के सिपाही के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *