भाजपा एमएलसी प्रत्याशी अशोक राठौड़ का नामांकन आज:चित्रकूट में स्नातक चुनाव की तैयारियों पर चर्चा, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

भाजपा एमएलसी प्रत्याशी अशोक राठौड़ का नामांकन आज:चित्रकूट में स्नातक चुनाव की तैयारियों पर चर्चा, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

चित्रकूट में भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी अशोक राठौड़ आज नामांकन करेंगे। यह नामांकन इलाहाबाद-झांसी निर्वाचन खंड के स्नातक चुनाव के लिए है। नामांकन से पहले चित्रकूट भाजपा कार्यालय में चुनाव तैयारियों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटर्य ने बताया कि पूर्व सांसद आरके पटेल 236 विधानसभा के प्रभारी बने हैं। मानिकपुर विधानसभा (237) की जिम्मेदारी पूर्व विधायक आनंद शुक्ला को मिली। दिनेश तिवारी, लवकुश चतुर्वेदी और चंद्र प्रकाश खरे क्लस्टर प्रभारी बने। संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सशक्तिकरण पर जोर रहा। कार्यकर्ताओं को शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से संपर्क, मतदाता सूची जांचने और भाजपा नीतियां बताने को कहा गया। क्षेत्रीय मंत्री आनंद सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय समेत कई नेता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *