भागलपुर में हाईवा ने टोटो में टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर अमित ठाकुर (21) और 12वीं का स्टूडेंट प्रिंस कुमार (18) की मौत हो गई। प्रिंस के मामा ब्रजेश कुमारी की स्थिति गंभीर है। प्रिंस की मां रोजी देवी समेत 4 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सभी घायल सनोखर थाना क्षेत्र के शीलन खजुरिया गांव से टोटो पर सवार होकर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। लोकल ट्रेन से ये लोग भागलपुर पहुंचते। वहां प्रिंस के मामा की शादी के लिए शॉपिंग करनी थी। इसी दौरान रसलपुर थाना के सामने हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर रेफरल अस्पताल, कहलगांव पहुंचाया गया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान अमित ठाकुर और प्रिंस कुमार की मौत हो गई। घटना कहलगांव की है।
हादसे के बाद हाईवे का ड्राइवर फरार हो गया अमित ठाकुर शीलन खजुरिया गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम लुटेश्वर ठाकुर (55) है। वहीं, प्रिंस कुमार झारखंड के गोड्डा जिले के वसंतराय थाना क्षेत्र के केथिया गांव के रहने वाले थे। उनके पिता राजेश मंडल हैं। हादसे के बाद हाईवा को पकड़ लिया गया। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR10GB2120 बताया गया है। चालक मौके से फरार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हाईवा एकचारी-धनोरा रोड का बताया जा रहा है। हालांकि, वाहन मालिक के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भागलपुर में हाईवा ने टोटो में टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर अमित ठाकुर (21) और 12वीं का स्टूडेंट प्रिंस कुमार (18) की मौत हो गई। प्रिंस के मामा ब्रजेश कुमारी की स्थिति गंभीर है। प्रिंस की मां रोजी देवी समेत 4 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सभी घायल सनोखर थाना क्षेत्र के शीलन खजुरिया गांव से टोटो पर सवार होकर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। लोकल ट्रेन से ये लोग भागलपुर पहुंचते। वहां प्रिंस के मामा की शादी के लिए शॉपिंग करनी थी। इसी दौरान रसलपुर थाना के सामने हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर रेफरल अस्पताल, कहलगांव पहुंचाया गया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान अमित ठाकुर और प्रिंस कुमार की मौत हो गई। घटना कहलगांव की है।
हादसे के बाद हाईवे का ड्राइवर फरार हो गया अमित ठाकुर शीलन खजुरिया गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम लुटेश्वर ठाकुर (55) है। वहीं, प्रिंस कुमार झारखंड के गोड्डा जिले के वसंतराय थाना क्षेत्र के केथिया गांव के रहने वाले थे। उनके पिता राजेश मंडल हैं। हादसे के बाद हाईवा को पकड़ लिया गया। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR10GB2120 बताया गया है। चालक मौके से फरार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हाईवा एकचारी-धनोरा रोड का बताया जा रहा है। हालांकि, वाहन मालिक के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

