भागलपुर में शुक्रवार सुबह रक्षाबंधन से पहले नहाने गई गंगा के दखली घाट पर डूबने से तीन बहनों की मौत हो गई। तीनों बच्चियों में से दो आपस में बहन थी, जबकि तीसरी बच्ची का यहां ननिहाल है। उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं और बच्ची एक दिन पहले अपने मामा के साथ ननिहाल आई थी। तीनों सुबह एक साथ नहाने गई थीं। बताया जा रहा है कि एक बच्ची गहरे पानी में जाने के बाद डूबने लगी, जिसके बाद दो अन्य बच्चियां उसे बचाने के चक्कर में डूब गईं। तीनों बच्चियों के शव को करीब 4 घंटे के बाद नदी से निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए मायागंज भेज दिया गया। घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के ओनलीटोला के पास दखली घाट की है। घटनास्थल की तीन तस्वीरें देखिए स्थानीय लोगों की मदद से निकाली गई दो बच्चियों की लाश मृत बच्चियों की पहचान स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दो किशोरियों को नदी से बाहर निकाला। उनकी पहचान ओनलीटोला के रहने वाले मुन्ना पासवान की बेटी 15 साल की चंदा कुमारी और 17 साल की बेटी करिश्मा कुमारी और कुशापुर गांव के रहने वाले अरविंद पासवान की बेटी 10 साल की अभिलाषा कुमारी के रूप में हुई है। पांच घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चंदा, अभिलाषा और करिश्मा कुमारी की लाश को बरामद कर लिया गया। चंदा और अभिलाषा तीन बहन और एक भाई जबकि करिश्मा अपने घर की इकलौती बेटी थी। उसका एक भाई है। सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर नहाने गई थीं तीनों बच्चियां जानकारी के अनुसार, ओनलीटोला गांव की तीनों बच्चियां सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर घर से गंगा नहाने के लिए निकली थी। नहाने के दौरान पहले चंदा गहरे पानी में डूब गई। उसे बचाने के लिए अभिलाषा भी गहरे पानी में चली गई और दोनों डूबने लगी। इसी दौरान दोनों की ममेरी बहन करिश्मा कुमारी भी आगे बढ़ी और थोड़ी ही देर में तीनों बच्चियां डूब गईं। जानकारी के मुताबिक, बच्चियों के डूबने के बाद जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उनके परिजन घाट की ओर आए। उन्होंने घाट पर बच्चियों के कपड़े और चप्पल देखे। जिसके बाद तीनों बच्चियों के नदी में डूबने की आशंका जताई गई। इसके बाद गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। 4 घंटे की मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने गंगा नदी से तीनों बच्चियों की लाश को बरामद किया। पहले चंदा और अभिलाषा की जबकि आखिर में करिश्मा कुमारी की लाश बरामद की गई। चंदा और अभिलाशा के परिजन बोले- नहाने के लिए जाने से रोका था चंदा और अभिलाषा के परिजन वकील मंडल ने बताया कि घटना के समय घाट के किनारे कोई मौजूद नहीं था। नदी नहाने के लिए बच्चियों ने सुबह से ही जिद पकड़ी थी। हालांकि, घर वालों ने नहाने जाने से मना किया था, लेकिन चंदा और अभिलाषा ने जिद की और करिश्मा को लेकर अपने साथ गंगा नदी नहाने चली गी। उन्होंने बताया कि करिश्मा हम लोगों की भांजी है, वो बोल रही थी कि मामा आज रक्षाबंधन है, इसलिए गंगा नहाने के लिए जाना है। इसके बाद हम लोग मना नहीं कर पाए। घटना की जानकारी के बाद बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष पहुंचे घटना की सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, अंचलाधिकारी चंद्रशेखर, पीरपैंती थाना के थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत, सब इंस्पेक्टर संगम कुमारी समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। भागलपुर में शुक्रवार सुबह रक्षाबंधन से पहले नहाने गई गंगा के दखली घाट पर डूबने से तीन बहनों की मौत हो गई। तीनों बच्चियों में से दो आपस में बहन थी, जबकि तीसरी बच्ची का यहां ननिहाल है। उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं और बच्ची एक दिन पहले अपने मामा के साथ ननिहाल आई थी। तीनों सुबह एक साथ नहाने गई थीं। बताया जा रहा है कि एक बच्ची गहरे पानी में जाने के बाद डूबने लगी, जिसके बाद दो अन्य बच्चियां उसे बचाने के चक्कर में डूब गईं। तीनों बच्चियों के शव को करीब 4 घंटे के बाद नदी से निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए मायागंज भेज दिया गया। घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के ओनलीटोला के पास दखली घाट की है। घटनास्थल की तीन तस्वीरें देखिए स्थानीय लोगों की मदद से निकाली गई दो बच्चियों की लाश मृत बच्चियों की पहचान स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दो किशोरियों को नदी से बाहर निकाला। उनकी पहचान ओनलीटोला के रहने वाले मुन्ना पासवान की बेटी 15 साल की चंदा कुमारी और 17 साल की बेटी करिश्मा कुमारी और कुशापुर गांव के रहने वाले अरविंद पासवान की बेटी 10 साल की अभिलाषा कुमारी के रूप में हुई है। पांच घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चंदा, अभिलाषा और करिश्मा कुमारी की लाश को बरामद कर लिया गया। चंदा और अभिलाषा तीन बहन और एक भाई जबकि करिश्मा अपने घर की इकलौती बेटी थी। उसका एक भाई है। सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर नहाने गई थीं तीनों बच्चियां जानकारी के अनुसार, ओनलीटोला गांव की तीनों बच्चियां सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर घर से गंगा नहाने के लिए निकली थी। नहाने के दौरान पहले चंदा गहरे पानी में डूब गई। उसे बचाने के लिए अभिलाषा भी गहरे पानी में चली गई और दोनों डूबने लगी। इसी दौरान दोनों की ममेरी बहन करिश्मा कुमारी भी आगे बढ़ी और थोड़ी ही देर में तीनों बच्चियां डूब गईं। जानकारी के मुताबिक, बच्चियों के डूबने के बाद जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उनके परिजन घाट की ओर आए। उन्होंने घाट पर बच्चियों के कपड़े और चप्पल देखे। जिसके बाद तीनों बच्चियों के नदी में डूबने की आशंका जताई गई। इसके बाद गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। 4 घंटे की मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने गंगा नदी से तीनों बच्चियों की लाश को बरामद किया। पहले चंदा और अभिलाषा की जबकि आखिर में करिश्मा कुमारी की लाश बरामद की गई। चंदा और अभिलाशा के परिजन बोले- नहाने के लिए जाने से रोका था चंदा और अभिलाषा के परिजन वकील मंडल ने बताया कि घटना के समय घाट के किनारे कोई मौजूद नहीं था। नदी नहाने के लिए बच्चियों ने सुबह से ही जिद पकड़ी थी। हालांकि, घर वालों ने नहाने जाने से मना किया था, लेकिन चंदा और अभिलाषा ने जिद की और करिश्मा को लेकर अपने साथ गंगा नदी नहाने चली गी। उन्होंने बताया कि करिश्मा हम लोगों की भांजी है, वो बोल रही थी कि मामा आज रक्षाबंधन है, इसलिए गंगा नहाने के लिए जाना है। इसके बाद हम लोग मना नहीं कर पाए। घटना की जानकारी के बाद बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष पहुंचे घटना की सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, अंचलाधिकारी चंद्रशेखर, पीरपैंती थाना के थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत, सब इंस्पेक्टर संगम कुमारी समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

