भागलपुर में युवक की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत:घर के आंगन में चापाकल के पास मिली लाश, 3 दिन पहले टाटा से लौटा था

भागलपुर में युवक की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत:घर के आंगन में चापाकल के पास मिली लाश, 3 दिन पहले टाटा से लौटा था

भागलपुर में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घर के आंगन में चापाकल के पास उसकी लाश मिली। मृतक सचिन कुमार (23) है। सचिन पिछले कुछ दिनों से घर पर अकेले रह रहा था। हाल में ही टाटा में मजदूरी का काम शुरू किया था। परिजनों ने बताया कि सचिन करीब 4-5 दिन पहले टाटा से घर आया था। मृतक के जीजा जितेंद्र पंडित ने बताया कि सचिन से रात में भी फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई थी। लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद सचिन की छोटी बहन जूही देवी को इसकी जानकारी दी गई। जूही जब घर पहुंची तो सचिन चापाकल के पास गिरा हुआ मिला। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर स्कूल के पास की है। ‘तीन पहले तक सचिन सामान्य था’ मृतक के जीजा जितेंद्र पंडित ने बताया कि सचिन 3 दिन पहले मेरे पास आया था। उस वक्त सचिन किसी तरह के मानसिक तनाव में नहीं था और सामान्य था। सचिन बिंदास स्वभाव का था। सचिन का पैतृक घर साहिबगंज बताया गया है। परिजन के मुताबिक वह कभी-कभार ही यहां आता था और ज्यादातर बाहर रहता था।
आत्महत्या या हत्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा परिजन का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रही है, लेकिन यह भी आशंका है कि सचिन की हत्या कर शव को चापाकल के पास लाकर फेंका गया हो। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने से पहले मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। भागलपुर में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घर के आंगन में चापाकल के पास उसकी लाश मिली। मृतक सचिन कुमार (23) है। सचिन पिछले कुछ दिनों से घर पर अकेले रह रहा था। हाल में ही टाटा में मजदूरी का काम शुरू किया था। परिजनों ने बताया कि सचिन करीब 4-5 दिन पहले टाटा से घर आया था। मृतक के जीजा जितेंद्र पंडित ने बताया कि सचिन से रात में भी फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई थी। लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद सचिन की छोटी बहन जूही देवी को इसकी जानकारी दी गई। जूही जब घर पहुंची तो सचिन चापाकल के पास गिरा हुआ मिला। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर स्कूल के पास की है। ‘तीन पहले तक सचिन सामान्य था’ मृतक के जीजा जितेंद्र पंडित ने बताया कि सचिन 3 दिन पहले मेरे पास आया था। उस वक्त सचिन किसी तरह के मानसिक तनाव में नहीं था और सामान्य था। सचिन बिंदास स्वभाव का था। सचिन का पैतृक घर साहिबगंज बताया गया है। परिजन के मुताबिक वह कभी-कभार ही यहां आता था और ज्यादातर बाहर रहता था।
आत्महत्या या हत्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा परिजन का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रही है, लेकिन यह भी आशंका है कि सचिन की हत्या कर शव को चापाकल के पास लाकर फेंका गया हो। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने से पहले मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *