भागलपुर जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मनसर गांव में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को 17 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि मनसर गांव के एक बगीचे में बनी झोपड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थों का संग्रह और खरीद-बिक्री हो रही है। इस सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में एसडीपीओ के नेतृत्व में डीआईयू के सदस्य, मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक सागर, पुलिस अवर निरीक्षक गोपाल पासवान और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने बालगोविंद यादव के बगीचे में स्थित झोपड़ी पर छापा मारा। तलाशी में 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर, 8,330 रुपए कैश बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी में लगभग 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर, 8,330 रुपये नकद, छह मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालगोविंद यादव (निवासी मनसर), मिथिलेश कुमार (निवासी मधुसूदनपुर), गौतम कुमार (पिता अशोक शाह, निवासी अलीगंज), रिंकू शाह (निवासी अलीगंज) और शंकर कुमार (पिता दशरथ महतो, निवासी जगदीशपुर) के रूप में की गई है। भागलपुर सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्राउन शुगर की आपूर्ति उन्हें कहां से होती थी और वे इसे आगे किन लोगों को बेचते थे। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान नशीले पदार्थों के इस अवैध कारोबार से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है और साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मनसर गांव में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को 17 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि मनसर गांव के एक बगीचे में बनी झोपड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थों का संग्रह और खरीद-बिक्री हो रही है। इस सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में एसडीपीओ के नेतृत्व में डीआईयू के सदस्य, मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक सागर, पुलिस अवर निरीक्षक गोपाल पासवान और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने बालगोविंद यादव के बगीचे में स्थित झोपड़ी पर छापा मारा। तलाशी में 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर, 8,330 रुपए कैश बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी में लगभग 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर, 8,330 रुपये नकद, छह मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालगोविंद यादव (निवासी मनसर), मिथिलेश कुमार (निवासी मधुसूदनपुर), गौतम कुमार (पिता अशोक शाह, निवासी अलीगंज), रिंकू शाह (निवासी अलीगंज) और शंकर कुमार (पिता दशरथ महतो, निवासी जगदीशपुर) के रूप में की गई है। भागलपुर सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्राउन शुगर की आपूर्ति उन्हें कहां से होती थी और वे इसे आगे किन लोगों को बेचते थे। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान नशीले पदार्थों के इस अवैध कारोबार से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है और साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

