भागलपुर- गोपाल मंडल के भतीजे की गंगा में डूबकर मौत:प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, 18 घंटे बाद SDRF ने निकाली बॉडी; Ex-MLA बोले- तैरना नहीं जनता था

भागलपुर- गोपाल मंडल के भतीजे की गंगा में डूबकर मौत:प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, 18 घंटे बाद SDRF ने निकाली बॉडी; Ex-MLA बोले- तैरना नहीं जनता था

भागलपुर में प्रतिमा विसर्जन करने गए जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के भतीजे की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने के बाद गोपाल मंडल का भतीजा गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के करीब 18 घंटे बाद उसकी डेडबॉडी को एसडीआरएफ की टीम ने गंगा से निकाला। घटना की जानकारी के बाद गोपाल मंडल भी अपने समर्थकों के साथ नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। वहीं, पोस्टमॉर्टम हाउस में पहुंचे गोपालपुर के पूर्व जदयू विधायक और मृतक के चाचा गोपाल मंडल ने कहा कि मेरा भतीजा तैरना नहीं जानता था, इसलिए वो हादसे का शिकार हो गया। घटना पुलिस जिला नवगछिया के परवत्ता गांव की है। मृतक की पहचान 18 साल के अनिल मंडल के बेटे शुभम कुमार के रूप में हुई है। घर से एक किलोमीटर दूर प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था जानकारी के मुताबिक, शुभम कुमार के घर भागवत कथा हुई थी। बुधवार को कथा समापन के बाद फूल और पूजा में यूज सामग्री का विसर्जन करने के लिए शुभम गंगा गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो गंगा में डूब गया। इस दौरान उसके साथ मौजूद लड़कों ने तत्काल घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद शुभम के पिता अनिल मंडल और अन्य परिजन के साथ गंगा किनारे पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद शुभम की डेड बॉडी को निकाला गया। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था, एक साल पहले हुई थी शादी शुभम कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। शुभम की मौत की खबर के बाद पत्नी सोनी कुमारी बेहोश हो गई। वहीं, शुभम के रिश्ते में लगने वाले चाचा कर्मा मंडल ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुभम का पैर फिसल गया, जिससे वो गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। मामले पर JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल कहा कि मेरा भतीजा कलश विसर्जन करने गया था, उसे तैरना नहीं आता था। विसर्जन के दौरान ही उसके साथ घटना हो गई। वहीं, परबत्ता थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। भागलपुर में प्रतिमा विसर्जन करने गए जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के भतीजे की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने के बाद गोपाल मंडल का भतीजा गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के करीब 18 घंटे बाद उसकी डेडबॉडी को एसडीआरएफ की टीम ने गंगा से निकाला। घटना की जानकारी के बाद गोपाल मंडल भी अपने समर्थकों के साथ नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। वहीं, पोस्टमॉर्टम हाउस में पहुंचे गोपालपुर के पूर्व जदयू विधायक और मृतक के चाचा गोपाल मंडल ने कहा कि मेरा भतीजा तैरना नहीं जानता था, इसलिए वो हादसे का शिकार हो गया। घटना पुलिस जिला नवगछिया के परवत्ता गांव की है। मृतक की पहचान 18 साल के अनिल मंडल के बेटे शुभम कुमार के रूप में हुई है। घर से एक किलोमीटर दूर प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था जानकारी के मुताबिक, शुभम कुमार के घर भागवत कथा हुई थी। बुधवार को कथा समापन के बाद फूल और पूजा में यूज सामग्री का विसर्जन करने के लिए शुभम गंगा गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो गंगा में डूब गया। इस दौरान उसके साथ मौजूद लड़कों ने तत्काल घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद शुभम के पिता अनिल मंडल और अन्य परिजन के साथ गंगा किनारे पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद शुभम की डेड बॉडी को निकाला गया। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था, एक साल पहले हुई थी शादी शुभम कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। शुभम की मौत की खबर के बाद पत्नी सोनी कुमारी बेहोश हो गई। वहीं, शुभम के रिश्ते में लगने वाले चाचा कर्मा मंडल ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुभम का पैर फिसल गया, जिससे वो गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। मामले पर JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल कहा कि मेरा भतीजा कलश विसर्जन करने गया था, उसे तैरना नहीं आता था। विसर्जन के दौरान ही उसके साथ घटना हो गई। वहीं, परबत्ता थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *