भाकियू ने SIR प्रक्रिया पर उठाए-सवाल:हरदोई में ADM को सौंपा ज्ञापन, मतदाता सूची से नाम हटने पर जताई चिंता

भाकियू ने SIR प्रक्रिया पर उठाए-सवाल:हरदोई में ADM को सौंपा ज्ञापन, मतदाता सूची से नाम हटने पर जताई चिंता

हरदोई जनपद में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने दिल्ली में चल रहे ‘सीजेपी’ के आंदोलन को अपना खुला समर्थन दिया है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह के नेतृत्व में यूनियन के प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट में एडीएम दीपाली भार्गव को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया और प्रक्रियात्मक कमियों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जाँच, कटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम तुरंत बहाल करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की गई। ज्ञापन शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि मतदाता सूची को शुद्ध करने के नाम पर किसी भी पात्र नागरिक, विशेषकर किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह ने एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि संगठन ‘सीजीपी’ (CGP) का खुला समर्थन करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूनियन यह भी चाहती है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष हो और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें। ज्ञापन के माध्यम से सरकार और निर्वाचन आयोग से यह मांग की गई है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान हटाए गए नामों की स्वतंत्र जाँच कराई जाए, बिना उचित प्रक्रिया के काटे गए पात्र मतदाताओं के नाम समयबद्ध तरीके से पुनः जोड़े जाएं और राज्य व जिलावार हटाए गए नामों का विवरण सार्वजनिक किया जाए। इसके अलावा, प्रभावित मतदाताओं को सुनवाई का उचित अवसर देने और प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी पुरजोर मांग उठाई गई है। इस प्रतिनिधिमंडल और कार्यक्रम के दौरान यदुवीर सिंह, गवर्नर सिंह यादव, मनोज यादव, राधेश्याम, रविंद्र, आशाराम, रामराज, बलकार सिंह, मन्नी लाल, आकाश, धर्मेन्द्र, सोबरन लाल, ज्ञान वती, बालवीर, तेज कुमार, मधु देवी और राम सहाय सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *