भाकपा माले का धरना तीसरे दिन भी धरना जारी:जमुई में थाना प्रभारी के निलंबन और जांच की मांग

भाकपा माले का धरना तीसरे दिन भी धरना जारी:जमुई में थाना प्रभारी के निलंबन और जांच की मांग

जमुई के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में बुधवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर जमकर आरोप लगाए। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि “चंद्रमंडीह जल रहा है और जमुई पुलिस अधीक्षक चैन की बांसुरी बजा रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार अपराध हो रहे हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से लोग खुश नहीं हैं। यह धरना भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में हो रहा है। प्रदर्शनकारी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन और उनके कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। बड़ा आंदोलन करने की दी चेतावनी शंभू कुमार ने कहा कि अपराध रोकने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाने के लिए प्रशासन को मजबूत कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आईआईपी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगा। राष्ट्रीय वाहन चालक महासंघ भारत ने भी इस धरने को अपना समर्थन दिया है। महासंघ के अध्यक्ष विनोद यादव उर्फ फुट कपार ने कहा कि चंद्रमंडीह में शांति और भाईचारा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने भी थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की और कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो चालक संघ बड़ा आंदोलन करेगा। प्रखंड मुख्यालयों में जलाया जाएगा पुतला धरने की अध्यक्षता भाकपा माले के युवा नेता कंचन रजक ने की। उन्होंने बताया कि चोरी, डकैती और दूसरी आपराधिक घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। उन्होंने मांग की कि थाना प्रभारी के कार्यकाल की जांच कर उन पर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर प्रखंड मुख्यालयों में पुतला जलाया जाएगा। इस मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव शंभू शरण सिंह, बाबू साहब सिंह, राहुल यादव, कल्लू मरांडी, खूब लाल राणा, जगदीश राणा समेत कई लोग मौजूद थे। जमुई के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में बुधवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर जमकर आरोप लगाए। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि “चंद्रमंडीह जल रहा है और जमुई पुलिस अधीक्षक चैन की बांसुरी बजा रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार अपराध हो रहे हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से लोग खुश नहीं हैं। यह धरना भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में हो रहा है। प्रदर्शनकारी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन और उनके कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। बड़ा आंदोलन करने की दी चेतावनी शंभू कुमार ने कहा कि अपराध रोकने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाने के लिए प्रशासन को मजबूत कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आईआईपी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगा। राष्ट्रीय वाहन चालक महासंघ भारत ने भी इस धरने को अपना समर्थन दिया है। महासंघ के अध्यक्ष विनोद यादव उर्फ फुट कपार ने कहा कि चंद्रमंडीह में शांति और भाईचारा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने भी थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की और कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो चालक संघ बड़ा आंदोलन करेगा। प्रखंड मुख्यालयों में जलाया जाएगा पुतला धरने की अध्यक्षता भाकपा माले के युवा नेता कंचन रजक ने की। उन्होंने बताया कि चोरी, डकैती और दूसरी आपराधिक घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। उन्होंने मांग की कि थाना प्रभारी के कार्यकाल की जांच कर उन पर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर प्रखंड मुख्यालयों में पुतला जलाया जाएगा। इस मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव शंभू शरण सिंह, बाबू साहब सिंह, राहुल यादव, कल्लू मरांडी, खूब लाल राणा, जगदीश राणा समेत कई लोग मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *