Samay Raina FIR India’s Got Latent case: सुप्रीम कोर्ट के ‘इंडियाज गॉट लैटेंट‘ मामले में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को राहत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर समय का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कॉमेडियन मजाकिया अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं,’ भाई, मेरे में से FIR हटवा दे यार।’ अब यूजर्स इस वीडियो को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जोड़कर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में क्या कह रहे हैं समय रैना?
वायरल क्लिप में समय रैना किसी से बातचीत के दौरान अपनी FIR हटवाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे मौजूदा घटनाक्रम से जोड़ते हुए इसे समय की ‘मैनिफेस्टेशन’ बता दिया।
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मैनिफेस्टेशन सच होता है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई मेरी नीति के लिए मैनिफेस्ट कर दे, भाई 2027 में।’ एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा, ‘एक आया था, उसने शो क्लोज करवाया, दूसरे ने FIR हटवा दी।’
यूजर्स ने कमेंट्स में की मजेदार डिमांड
समय रैना के इस पुराने वीडियो पर कमेंट्स का सिलसिला यहीं नहीं रुका। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई अरबपति बना दे यार।’ वहीं किसी ने अपनी सरकारी नौकरी लगवाने की फरमाइश कर दी। इस तरह वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपनी-अपनी ‘मैनिफेस्टेशन’ डिमांड लेकर पहुंच गए। दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़े विवाद के बाद समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया समेत कई लोगों के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर मामले दर्ज हुए थे। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समय का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय बन गया है।

हालांकि, वायरल वीडियो पुराना है और इसे मौजूदा फैसले के संदर्भ में यूजर्स अपने अंदाज में शेयर कर रहे हैं। वीडियो के पुराने होने की वजह से इसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले समय रैना की किसी भविष्यवाणी के तौर पर पेश करना सही नहीं होगा।


