भाई की जगह परीक्षा देने वाला डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार:मूल अभ्यर्थी पहले ही पकड़ा जा चुका; जांच जारी

भाई की जगह परीक्षा देने वाला डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार:मूल अभ्यर्थी पहले ही पकड़ा जा चुका; जांच जारी

शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा (PTI) में बड़े भाई की जगह डमी अभ्यर्थी बनकर बैठने के आरोप में एसओजी ने सांचौर क्षेत्र के पूर निवासी बीरबल राम विश्नोई (26) पुत्र आसूराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। मामले में मूल अभ्यर्थी सुरेश विश्नोई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। छोटे भाई ने परीक्षा दी थी जानकारी के अनुसार, सुरेश विश्नोई ने 25 दिसंबर 2022 को आयोजित शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। एसओजी की जांच में सामने आया कि परीक्षा में सुरेश की जगह उसका छोटा भाई बीरबल राम बैठा था। परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद भर्ती के जरिए सरकारी शारीरिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति भी हुई। शिकायत मिलने पर एसओजी जयपुर ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब बीरबल राम को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *