भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर रेड:पटना से वैशाली तक EOU की दबिश; आय से 3.12 करोड़ अधिक संपत्ति का मामला

भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर रेड:पटना से वैशाली तक EOU की दबिश; आय से 3.12 करोड़ अधिक संपत्ति का मामला

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। EOU की टीम ने वैशाली और पटना के 3 ठिकानों पर एक साथ रेड की है। कमलेश कुमार पर आय से 3 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपए अधिक संपत्ति कमाने का आरोप है। 21 सितंबर को दर्ज हुई FIR EOU थाना में 21 सितंबर 2026 को कांड संख्या 24/26 दर्ज किया गया। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है। FIR दर्ज होने के बाद EOU ने विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया। इसके आधार पर 22 सितंबर की सुबह चारों ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की गई। खबर लगातार अपडेट हो रही है ————– ये खबर भी पढ़ें इंजीनियर का पटना में 10 करोड़ का लिफ्ट वाला बंगला:नौबतपुर-दानापुर में 7 प्लॉट, नोएडा में फ्लैट; पत्नी-सास के नाम खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी भवन निर्माण विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर सत्येंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पटना, एम्स के पीछे फुलवारीशरीफ, एजी कॉलोनी और पूर्णिया स्थित उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई में अफसर के ठिकानों से 5 मंजिला लिफ्ट वाला आलीशान बंगला, 7 प्लॉट, फ्लैट, नकद और सोने-हीरे के गहने मिले हैं। इंजीनियर ने तमाम अचल संपत्तियां पत्नी उषा देवी और सास के नाम पर साल 2011 से 2025 के बीच खरीदी हैं। पूरी खबर पढ़ें बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। EOU की टीम ने वैशाली और पटना के 3 ठिकानों पर एक साथ रेड की है। कमलेश कुमार पर आय से 3 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपए अधिक संपत्ति कमाने का आरोप है। 21 सितंबर को दर्ज हुई FIR EOU थाना में 21 सितंबर 2026 को कांड संख्या 24/26 दर्ज किया गया। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है। FIR दर्ज होने के बाद EOU ने विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया। इसके आधार पर 22 सितंबर की सुबह चारों ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की गई। खबर लगातार अपडेट हो रही है ————– ये खबर भी पढ़ें इंजीनियर का पटना में 10 करोड़ का लिफ्ट वाला बंगला:नौबतपुर-दानापुर में 7 प्लॉट, नोएडा में फ्लैट; पत्नी-सास के नाम खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी भवन निर्माण विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर सत्येंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पटना, एम्स के पीछे फुलवारीशरीफ, एजी कॉलोनी और पूर्णिया स्थित उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई में अफसर के ठिकानों से 5 मंजिला लिफ्ट वाला आलीशान बंगला, 7 प्लॉट, फ्लैट, नकद और सोने-हीरे के गहने मिले हैं। इंजीनियर ने तमाम अचल संपत्तियां पत्नी उषा देवी और सास के नाम पर साल 2011 से 2025 के बीच खरीदी हैं। पूरी खबर पढ़ें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *