भरत की मां खेसारी से बोली, हमें आपका इंतजार था:भोजपुरी स्टार बोले- अम्मा बनारस में शूटिंग थी, इसलिए नहीं आ सका; वीडियो कॉलिंग पर बात

भरत की मां खेसारी से बोली, हमें आपका इंतजार था:भोजपुरी स्टार बोले- अम्मा बनारस में शूटिंग थी, इसलिए नहीं आ सका; वीडियो कॉलिंग पर बात

भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव शुक्रवार की देर शाम भोजपुर के शाहपुर प्रखंड में दामोदरपुर बांध पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ से विस्थापित ज्वनिया गांव के लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और राहत सामग्री भी बांटी। इसके बाद खेसारी लाल यादव ने बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की मां आशा देवी से वीडियो कॉल पर बात की। खेसारी लाल यादव ने आशा देवी से कहा कि अम्मा बनारस में शूटिंग चल रही थी, इस कारण मैं आपके घर नहीं आ सका। इसपर आशा देवी ने भावुक होकर कहा कि हम सभी आपका इंतजार कर रहे हैं। मां को छोड़कर नहीं जाना चाहिए। खेसारी ने आशा देवी से कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में लोगों को राहत सामग्री की जरूरत है। जितना संभव होगा, उतने लोगों की मदद करने का प्रयास करूंगा। बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब 200 पैकेट राहत सामग्री बांटे खेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब 200 पैकेट राहत सामग्री का वितरण किया। देर शाम उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही दामोदरपुर पुल-बांध के पास उनके सैकड़ों समर्थक जुट गए। इस दौरान करीब 15 मिनट तक उन्होंने विस्थापित परिवारों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनी और हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया। पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग बाढ़ पीड़ितों से बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव उनकी स्थिति देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से ज्वइनिया के लोगों के बीच आने का मन था, लेकिन आज उन्हें इन पीड़ित परिवारों से मिलने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपना घर और सामान बाढ़-कटाव में खोया है, वही लोग इस समय की तकलीफ को बेहतर समझ सकते हैं। उन्होंने सरकार से बाढ़ और कटाव प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा देने के साथ रहने के लिए घर उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि विस्थापित परिवार बरसात के दिनों में अपने बच्चों के साथ सुरक्षित छत के नीचे रह सकें।
राहत सामग्री पहुंचाते रहने का दिया निर्देश खेसारी ने अपनी टीम को भी निर्देश दिया कि राहत सामग्री पहुंचाने का काम केवल एक दिन तक सीमित न रहे। टीम के सदस्य बाढ़ पीड़ितों की जरूरत के अनुसार समय-समय पर राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराएं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि जरूरत के समय उनकी टीम उनके साथ खड़ी रहेगी। राहत सामग्री मिलने के बाद विस्थापितों ने खेसारी लाल यादव का आभार जताया। भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव शुक्रवार की देर शाम भोजपुर के शाहपुर प्रखंड में दामोदरपुर बांध पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ से विस्थापित ज्वनिया गांव के लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और राहत सामग्री भी बांटी। इसके बाद खेसारी लाल यादव ने बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की मां आशा देवी से वीडियो कॉल पर बात की। खेसारी लाल यादव ने आशा देवी से कहा कि अम्मा बनारस में शूटिंग चल रही थी, इस कारण मैं आपके घर नहीं आ सका। इसपर आशा देवी ने भावुक होकर कहा कि हम सभी आपका इंतजार कर रहे हैं। मां को छोड़कर नहीं जाना चाहिए। खेसारी ने आशा देवी से कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में लोगों को राहत सामग्री की जरूरत है। जितना संभव होगा, उतने लोगों की मदद करने का प्रयास करूंगा। बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब 200 पैकेट राहत सामग्री बांटे खेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब 200 पैकेट राहत सामग्री का वितरण किया। देर शाम उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही दामोदरपुर पुल-बांध के पास उनके सैकड़ों समर्थक जुट गए। इस दौरान करीब 15 मिनट तक उन्होंने विस्थापित परिवारों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनी और हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया। पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग बाढ़ पीड़ितों से बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव उनकी स्थिति देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से ज्वइनिया के लोगों के बीच आने का मन था, लेकिन आज उन्हें इन पीड़ित परिवारों से मिलने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपना घर और सामान बाढ़-कटाव में खोया है, वही लोग इस समय की तकलीफ को बेहतर समझ सकते हैं। उन्होंने सरकार से बाढ़ और कटाव प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा देने के साथ रहने के लिए घर उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि विस्थापित परिवार बरसात के दिनों में अपने बच्चों के साथ सुरक्षित छत के नीचे रह सकें।
राहत सामग्री पहुंचाते रहने का दिया निर्देश खेसारी ने अपनी टीम को भी निर्देश दिया कि राहत सामग्री पहुंचाने का काम केवल एक दिन तक सीमित न रहे। टीम के सदस्य बाढ़ पीड़ितों की जरूरत के अनुसार समय-समय पर राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराएं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि जरूरत के समय उनकी टीम उनके साथ खड़ी रहेगी। राहत सामग्री मिलने के बाद विस्थापितों ने खेसारी लाल यादव का आभार जताया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *