भभुआ में परशुराम सेना का प्रदर्शन:आरक्षण सुधार, UGC नियमों और SC-ST एक्ट के विरोध में जेल भरो आंदोलन की चेतावनी।

भभुआ में परशुराम सेना का प्रदर्शन:आरक्षण सुधार, UGC नियमों और SC-ST एक्ट के विरोध में जेल भरो आंदोलन की चेतावनी।

भभुआ में परशुराम सेना ने केंद्र सरकार की नीतियों, आरक्षण व्यवस्था में सुधार, यूजीसी के नियमों की वापसी और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों युवा शामिल हुए। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और युवा भभुआ के नगरपालिका मैदान में एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च निकाला गया, जो बेलवतिया पोखरा और राजेंद्र सरोवर मार्ग से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की मौजूदा नीतियां आम जनता और युवाओं के हितों के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से किया गया यह विरोध प्रदर्शन आंदोलन का पहला चरण है। जेल भरो आंदोलन की चेतावनी तिवारी ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो दूसरे चरण में व्यापक ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बावजूद मांगें नहीं मानी गईं तो तीसरे चरण में हाईवे जाम और रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखें… भभुआ में परशुराम सेना ने केंद्र सरकार की नीतियों, आरक्षण व्यवस्था में सुधार, यूजीसी के नियमों की वापसी और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों युवा शामिल हुए। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और युवा भभुआ के नगरपालिका मैदान में एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च निकाला गया, जो बेलवतिया पोखरा और राजेंद्र सरोवर मार्ग से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की मौजूदा नीतियां आम जनता और युवाओं के हितों के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से किया गया यह विरोध प्रदर्शन आंदोलन का पहला चरण है। जेल भरो आंदोलन की चेतावनी तिवारी ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो दूसरे चरण में व्यापक ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बावजूद मांगें नहीं मानी गईं तो तीसरे चरण में हाईवे जाम और रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखें…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *