‘भगवान बलभद्र कृषि, समृद्धि और अनुशासन के प्रतीक’:कटिहार में कलवार समाज ने मनाया समारोह, जुगत भवन में पूजन-मिलन

‘भगवान बलभद्र कृषि, समृद्धि और अनुशासन के प्रतीक’:कटिहार में कलवार समाज ने मनाया समारोह, जुगत भवन में पूजन-मिलन

कटिहार में दुर्गा स्थान चौक स्थित जुगत भवन में कलवार समाज की ओर से भगवान श्री बलभद्र पूजन एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकजेश उर्फ मुकेश चौधरी ने की। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महाआरती से हुई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मेहनत और समृद्धि के प्रतीक हैं भगवान बलभद्र समारोह को संबोधित करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भगवान बलभद्र केवल शक्ति और पराक्रम के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि कृषि, मेहनत, समृद्धि, अनुशासन और लोक जीवन की गौरवशाली परंपरा के भी प्रतीक हैं। उनके हाथ में मौजूद हल धरती और मेहनत के सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मेहनत और काम का सम्मान ही समृद्ध समाज की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलभद्र का जीवन शक्ति के साथ सादगी, संयम और लोक कल्याण की प्रेरणा देता है। उनकी पूजा धार्मिक अनुष्ठान के साथ संस्कृति, पूर्वजों की परंपरा और सामाजिक एकता के प्रति सम्मान का संकल्प भी है। एकता और सद्भाव को मिलेगी मजबूती बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ों का अनुभव, माताओं का आशीर्वाद और युवाओं का उत्साह समाज को नई ऊर्जा और दिशा देने का काम करेगा। पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी ने भगवान बलभद्र से समाज के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज संगठन, संस्कार और तरक्की के रास्ते पर लगातार आगे बढ़े। महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा पूजन समारोह में समाज की महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में प्रवीण भगत, डब्लू साह, विद्यानंद भगत और अशोक गुप्ता उर्फ पप्पू भगत का योगदान रहा। वहीं अरुण चौधरी, सुशील भगत, छोटू भगत, धनंजय चौधरी, पिंटू चौधरी और प्रणव भगत समेत समाज के युवाओं ने सहयोग किया। कटिहार में दुर्गा स्थान चौक स्थित जुगत भवन में कलवार समाज की ओर से भगवान श्री बलभद्र पूजन एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकजेश उर्फ मुकेश चौधरी ने की। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महाआरती से हुई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मेहनत और समृद्धि के प्रतीक हैं भगवान बलभद्र समारोह को संबोधित करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भगवान बलभद्र केवल शक्ति और पराक्रम के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि कृषि, मेहनत, समृद्धि, अनुशासन और लोक जीवन की गौरवशाली परंपरा के भी प्रतीक हैं। उनके हाथ में मौजूद हल धरती और मेहनत के सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मेहनत और काम का सम्मान ही समृद्ध समाज की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलभद्र का जीवन शक्ति के साथ सादगी, संयम और लोक कल्याण की प्रेरणा देता है। उनकी पूजा धार्मिक अनुष्ठान के साथ संस्कृति, पूर्वजों की परंपरा और सामाजिक एकता के प्रति सम्मान का संकल्प भी है। एकता और सद्भाव को मिलेगी मजबूती बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ों का अनुभव, माताओं का आशीर्वाद और युवाओं का उत्साह समाज को नई ऊर्जा और दिशा देने का काम करेगा। पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी ने भगवान बलभद्र से समाज के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज संगठन, संस्कार और तरक्की के रास्ते पर लगातार आगे बढ़े। महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा पूजन समारोह में समाज की महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में प्रवीण भगत, डब्लू साह, विद्यानंद भगत और अशोक गुप्ता उर्फ पप्पू भगत का योगदान रहा। वहीं अरुण चौधरी, सुशील भगत, छोटू भगत, धनंजय चौधरी, पिंटू चौधरी और प्रणव भगत समेत समाज के युवाओं ने सहयोग किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *