भंडारिया कचरा केंद्र में मिला 8 महीने का भ्रूण:कचरा संग्रहण रूटों और आसपास के क्षेत्रों के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

भंडारिया कचरा केंद्र में मिला 8 महीने का भ्रूण:कचरा संग्रहण रूटों और आसपास के क्षेत्रों के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

डूंगरपुर के भंडारिया स्थित नगर परिषद के कचरा निस्तारण केंद्र पर 8 महीने का भ्रूण मिला है। कचरे के ढेर में भ्रूण मिलने से केंद्र के कर्मचारियों में हलचल मच गई। पुलिस ने भ्रूण को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर से इकट्ठा किया गया कचरा रोजाना भंडारिया केंद्र पर पहुंचाया जाता है। शुक्रवार को कर्मचारी कचरे का निस्तारण कर रहे थे, तभी उनकी नजर कचरे के ढेर में पड़े मृत भ्रूण पर पड़ी। कर्मचारियों ने तुरंत नगर परिषद के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि यह भ्रूण किस इलाके से और किस वाहन से कचरा केंद्र तक पहुंचा। इसके लिए शहर के कचरा संग्रहण रूटों और आसपास के क्षेत्रों के रिकॉर्ड देखे जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *