धौलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सागरपाड़ा पुल से पहले शुक्रवार को एक ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक में दिल्ली से ग्वालियर ले जाई जा रही सेव सड़क पर बिखर गईं। हादसे में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर सुरक्षित बच गए। जानकारी के मुताबिक ट्रक दिल्ली से सेव लेकर ग्वालियर की फल मंडी जा रहा था। धौलपुर में सागरपाड़ा पुल के पास अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। ड्राइवर ने ट्रक को संभालने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वह बेकाबू हो गया। ट्रक पलटने से उसमें भरी सेव सड़क पर फैल गई। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए यातायात पर भी असर पड़ने की संभावना थी।

