ब्रिज पर रील बनाते 40 फीट नीचे गिरा युवक:ऑटो रिक्शा पर गिरने से बची जान, गुजरात के सूरत की घटना

ब्रिज पर रील बनाते 40 फीट नीचे गिरा युवक:ऑटो रिक्शा पर गिरने से बची जान, गुजरात के सूरत की घटना

गुजरात के सूरत शहर में रील बनाने के चक्कर में एक युवक 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। खुशकिस्मती से वह एक ऑटो रिक्शा के शेड पर गिरा था, जिससे उसकी जान बच गई। मामला सोमवार का है, जिसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। सूचना मिलते ही किम पुलिस थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम उसे पास के अस्पताल गई। युवक के हाथ-पैर में मामूली चोटें थीं। वहीं, पुलिस ने समझाइश देकर उसे छोड़ दिया। दोस्त के साथ ब्रिज पर रील बना रहा था
मूल रूप से बिहार का रहने वाला और सूरत में काम करने वाले 21 साल का मोनू अपने दोस्त के साथ किम रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा था। दोनों दोस्त रील बनाने के लिए ओवरब्रिज के पिलर पर चढ़ गए। इसी दौरान मोनू का बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे ऑटो पर जा गिरा। गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उसकी मदद की। ———————- ये खबर भी पढ़ें… रील बनाते समय इटमा वाटरफॉल में गिरा युवक, मौत: रीवा में पोज देते समय पैर फिसलने से गिरा रीवा के प्रसिद्ध इटमा वाटरफॉल में मंगलवार को युवक का पैर फिसल गया जिससे वह झरने में गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक मोहम्मद तनवीर (पिता निसार अहमद) प्रयागराज के अनापुर का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *