ब्राउन शुगर और कैश के साथ तस्कर अरेस्ट:भागलपुर में पुलिस का गुप्त सूचना पर एक्शन, केस दर्ज

ब्राउन शुगर और कैश के साथ तस्कर अरेस्ट:भागलपुर में पुलिस का गुप्त सूचना पर एक्शन, केस दर्ज

भागलपुर में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मादक पदार्थ और नगदी रुपए के साथ तस्कर को अरेस्ट किया है। मामला, सजौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव का है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाजीपुर गांव निवासी सियाराम सिंह का बेटा गणेश कुमार उर्फ कार्तिक के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने 30 ग्राम ब्राउन शुगर और 4880 रुपए नगद बरामद किया है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। 30 ग्राम ब्राउन शुगर और 4,880 रुपये नगद बरामद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सजौर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाजीपुर गांव में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले उसका सत्यापन कराया। सूचना सही पाए जाने पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और गणेश कुमार उर्फ कार्तिक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर और 4,880 रुपये नगद बरामद किए गए। DSP ने आगे कहा “बरामद मादक पदार्थ और रुपये को जब्त करने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामले में आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।” डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि फिलहाल इस मामले में एक ही व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है और उसकी संलिप्तता पाई गई है। उन्होंने कहा कि मामले के अनुसंधान के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच पुलिस अब ब्राउन शुगर की सप्लाई और बिक्री से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। अनुसंधान के दौरान पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। इसके तहत यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी को मादक पदार्थ कहां से मिला और इसकी बिक्री या सप्लाई में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं। .. भागलपुर में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मादक पदार्थ और नगदी रुपए के साथ तस्कर को अरेस्ट किया है। मामला, सजौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव का है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाजीपुर गांव निवासी सियाराम सिंह का बेटा गणेश कुमार उर्फ कार्तिक के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने 30 ग्राम ब्राउन शुगर और 4880 रुपए नगद बरामद किया है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। 30 ग्राम ब्राउन शुगर और 4,880 रुपये नगद बरामद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सजौर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाजीपुर गांव में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले उसका सत्यापन कराया। सूचना सही पाए जाने पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और गणेश कुमार उर्फ कार्तिक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर और 4,880 रुपये नगद बरामद किए गए। DSP ने आगे कहा “बरामद मादक पदार्थ और रुपये को जब्त करने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामले में आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।” डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि फिलहाल इस मामले में एक ही व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है और उसकी संलिप्तता पाई गई है। उन्होंने कहा कि मामले के अनुसंधान के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच पुलिस अब ब्राउन शुगर की सप्लाई और बिक्री से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। अनुसंधान के दौरान पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। इसके तहत यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी को मादक पदार्थ कहां से मिला और इसकी बिक्री या सप्लाई में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं। ..  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *