बोकारो में ऑनलाइन जुआ गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार:10,100 रुपए नकद, मोबाइल और डेबिट कार्ड बरामद

बोकारो में ऑनलाइन जुआ गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार:10,100 रुपए नकद, मोबाइल और डेबिट कार्ड बरामद

बोकारो पुलिस ने जरीडीह थाना क्षेत्र के जैना मोड़ में ऑनलाइन जुआ और सट्टा संचालित करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जैना मोड़ निवासी प्रलव कुमार सिंह (24), सेंटी कुमार (26) और आनंद कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये तीनों आरोपी विभिन्न प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा वेबसाइटों के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। वे ग्राहकों को गेमिंग आईडी उपलब्ध कराते थे और उनके पैसे का लेनदेन करते थे। इस अवैध गतिविधि के बदले आरोपी कमीशन के रूप में मोटी कमाई करते थे। बोकारो एसपी को 12 अगस्त को ऑनलाइन जुआ संचालन के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जैना मोड़ स्थित एक कमरे में छापेमारी कर तीनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक आईफोन, 10,100 रुपए नकद, चार डेबिट/पेमेंट कार्ड और ग्राहकों से संबंधित डेटा वाली दो नोटबुक बरामद कीं। पूछताछ और बरामद साक्ष्यों के आधार पर ऑनलाइन जुआ संचालन की पुष्टि हुई। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ऑनलाइन जुआ संचालन से जुड़े अन्य व्यक्तियों और वित्तीय लेनदेन की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने आम जनता से ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी से दूर रहने की अपील की है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो के अलावा विकास कुमार विश्वकर्मा, संजीव कुमार, निर्मल कुमार सिंह, मथियस जॉन मुर्मू, हवलदार कुलदीप सिंह और हवलदार अनस्ता बा शामिल थे। बोकारो पुलिस ने जरीडीह थाना क्षेत्र के जैना मोड़ में ऑनलाइन जुआ और सट्टा संचालित करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जैना मोड़ निवासी प्रलव कुमार सिंह (24), सेंटी कुमार (26) और आनंद कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये तीनों आरोपी विभिन्न प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा वेबसाइटों के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। वे ग्राहकों को गेमिंग आईडी उपलब्ध कराते थे और उनके पैसे का लेनदेन करते थे। इस अवैध गतिविधि के बदले आरोपी कमीशन के रूप में मोटी कमाई करते थे। बोकारो एसपी को 12 अगस्त को ऑनलाइन जुआ संचालन के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जैना मोड़ स्थित एक कमरे में छापेमारी कर तीनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक आईफोन, 10,100 रुपए नकद, चार डेबिट/पेमेंट कार्ड और ग्राहकों से संबंधित डेटा वाली दो नोटबुक बरामद कीं। पूछताछ और बरामद साक्ष्यों के आधार पर ऑनलाइन जुआ संचालन की पुष्टि हुई। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ऑनलाइन जुआ संचालन से जुड़े अन्य व्यक्तियों और वित्तीय लेनदेन की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने आम जनता से ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी से दूर रहने की अपील की है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो के अलावा विकास कुमार विश्वकर्मा, संजीव कुमार, निर्मल कुमार सिंह, मथियस जॉन मुर्मू, हवलदार कुलदीप सिंह और हवलदार अनस्ता बा शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *