लखनऊ में बैंक अफसर मानस बाजपेयी, उसकी बैंक मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन शीबा बाजपेई का एकसाथ पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। KGMU के पोस्टमॉर्टम हाउस में दोनों तरफ से परिजन पहुंच गए हैं। मानस के मामा मानस और शीबा की बॉडी रिसीव करेंगे। वहीं, दिव्या की बॉडी उसके ममेरे भाई और जीजा रिसीव करेंगे। गुरुवार को वारदात की खबर सुनकर दिव्या के पिता सतीश चंद्र मिश्रा लोहिया हॉस्पिटल पहुंचे थे। उन्होंने मानस पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया। बताया कि मानस की हरकतों से दिव्या काफी परेशान थी। परिवार ने कई बार दोनों के बीच समझौता कराने और रिश्ता बचाने की कोशिश की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। तीनों की तस्वीरें देखिए- हत्याकांड के बाद के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

