बैंकॉक में 2 दिन में 1 महीने की बारिश:8 लोगों की मौत, ड्रेनेज सिस्टम फेल; पानी निकलने में 1 सप्ताह लग सकता है

बैंकॉक में 2 दिन में 1 महीने की बारिश:8 लोगों की मौत, ड्रेनेज सिस्टम फेल; पानी निकलने में 1 सप्ताह लग सकता है

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पिछले 2 दिनों में करीब 320 मिलीमीटर बारिश हुई है। आमतौर पर इतनी बारिश पूरे सितंबर महीने में होती है। इतनी बारिश के चलते शहर का ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया है।

बाढ़ से थाईलैंड में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन के मुताबिक, कुछ इलाकों से पानी पूरी तरह निकलने में एक हफ्ते तक लग सकता है। करीब 80 हजार लोग अब भी बाढ़ में फंसे हुए हैं। थाईलैंड में आई बाढ़ से जुड़ी 4 तस्वीरें बैंकॉक में 6 महीने बारिश का मौसम रहता है बैंकॉक समुद्र तल से करीब 1.5 मीटर ऊपर है। यह शहर नदी के पास बेहद निचले इलाके में बसा है। बैंकॉक हर साल कुछ मिलीमीटर नीचे भी धंस रहा है। बैंकॉक में करीब 6 महीने तक बारिश का मौसम रहता है। इसलिए यहां भारी बारिश के दौरान बाढ़ का खतरा ज्यादा रहता है। शहर में 84 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। थाईलैंड सरकार बाढ़ में फंसे लोगों तक नावों और मोबाइल किचन के जरिए खाना पहुंचा रही है। सरकार की कोशिश है कि बाढ़ के दौरान लोगों को दिन में तीन बार खाना मिल सके। रेयोंग में लोगों को घर खाली करने का आदेश बैंकॉक के अलावा पूर्वी तटीय प्रांत रेयोंग में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहां दो जलाशयों में पानी उनकी क्षमता से ज्यादा भर गया। इसके बाद प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया है। बाढ़ से 327 मिलियन डॉलर तक नुकसान का अनुमान इस बाढ़ से थाईलैंड को कम से कम 11 अरब बाहत यानी करीब 327 मिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। हालात नहीं सुधरे तो नुकसान और बढ़ सकता है। उनके अनुमान के मुताबिक, बाढ़ से इस साल थाईलैंड की आर्थिक विकास दर में करीब 0.3 प्रतिशत की कमी आ सकती है। GDP ग्रोथ 2.1% तक रह सकती है। बैंकॉक और पूर्वी थाईलैंड में दुकानों और कारोबार पर ज्यादा असर पड़ सकता है। दूसरे इलाकों में फैक्ट्रियों और खेती को नुकसान हो सकता है। पिछले साल भी आई थी बड़ी बाढ़ पिछले साल दक्षिणी थाईलैंड में सिर्फ तीन दिनों में 630 मिमी बारिश हुई थी। इसमें कम से कम 145 लोगों की मौत हुई थी। बाढ़ से 33 हजार से ज्यादा घर डूब गए थे। स्कूल, अस्पताल और हाईवे जैसी जरूरी जगहों को भी नुकसान पहुंचा था। ———————- ये खबर भी पढ़ें… नेपाल के हिमालय में हिमस्खलन, 4 की मौत, 12 लापता नेपाल के मनांग जिले में 7,126 मीटर ऊंचे हिमलुंग हिमाल पर रविवार को हिमस्खलन हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *