बेलतरा में सीमांकन विवाद, कांग्रेस का आज कलेक्ट्रेट घेराव:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- विधायक का नाम उछालकर राजनीतिक कद बढ़ाना चाहते हैं कांग्रेसी

बेलतरा में सीमांकन विवाद, कांग्रेस का आज कलेक्ट्रेट घेराव:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- विधायक का नाम उछालकर राजनीतिक कद बढ़ाना चाहते हैं कांग्रेसी

बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जमीन सीमांकन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर 13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट का घेराव कर आंदोलन कर रही है। वहीं, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का नाम उछालकर अपना राजनीतिक कद बढ़ाना चाहते हैं। जमीन पर कब्जा करने वाले कांग्रेस नेताओं को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। दरअसल, विवाद की शुरुआत 16 सितंबर को हुई थी। ग्राम सेलर के सरपंच और बेलतरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर आरोप लगाया था कि तहसीलदार के मौखिक आदेश पर पटवारी उनकी जमीन का सीमांकन करने पहुंचे> जबकि खेत में धान की फसल खड़ी थी। उन्होंने प्रशासनिक अमले पर बेलतरा विधायक के दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद विधायक ने धनंजय सिंह ठाकुर को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। सरपंच पर अवैध कब्जा करने का आरोप शिकायतकर्ता खुद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करने का ऐलान किया है और इसकी तैयारी की है। इधर, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल और जिला महामंत्री जनक देवांगन ने बयान जारी कर कांग्रेस के आक्रामक तेवर पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता खुद जनप्रतिनिधि यानी सरपंच होकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। अब प्रशासन की तरफ से जमीन का नापजोख हो रहा है तो कुर्सी जाने के डर से बचाव की राजनीति करते हुए आंदोलन का रूख अपना रहे हैं। विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप मोहित जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रशासनिक विवाद को राजनीतिक हथियार बनाकर बेलतरा विधायक की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाश रही है। कुछ कांग्रेस नेता दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं, जबकि वे खुद शासकीय जमीन पर कथित अवैध कब्जे के मामलों से घिरे हैं। उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। जिला महामंत्री जनक देवांगन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई होने से कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को कोई संरक्षण नहीं मिलेगा। किसी भी मामले में फैसला राजनीतिक बयानबाजी के बजाय तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर होना चाहिए। 7 दिन की ध्वजा यात्रा पर विधायक, 24 दिन बाद संगठन ने किया पलटवार बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला 11 से 17 अक्टूबर तक ध्वजा यात्रा पर हैं। इस दौरान वे 48 ग्राम पंचायतों में पैदल यात्रा कर रहे हैं और रात में गांवों में ही रुक रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में 13 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस के आंदोलन से पहले भाजपा संगठन अपने विधायक के बचाव में उतर आया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *