गोरखपुर के बेलघाट में सरकारी अस्पताल के बगल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छोटे बच्चों ने मनमोहक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर उपस्थित लोगों ने उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन में सहभागिता निभाई। मां दुर्गा की स्थापना के साथ क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। डांडिया नृत्य कार्यक्रम ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें सत्यप्रकाश, अमित जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, मोनू जायसवाल, शिवम जायसवाल, विकास गुप्ता, उमेश अग्रहरि, रामधनी वर्मा, निकेश गुप्ता, दिल्लू गुप्ता और शाहिल गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की।

