पश्चिमी चंपारण के साठी थाना क्षेत्र में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव के ही युवक कलिम खान को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 6 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे उन्होंने बेटी को दुकान भेजा था। सामान लेकर लौटने के बाद बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह वहां से गायब हो गई। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। पूछने पर उसने मां को बताया कि कलिम खान मोबाइल दिखाने के बहाने उसे अपने घर के कमरे में ले गया। बच्ची के अनुसार, वहां उसके साथ गलत काम किया गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। किसी को बताने पर धमकी देने का आरोप पीड़िता की मां के अनुसार, बच्ची के रोने पर आरोपी ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। मां ने आरोपी के माता-पिता मुराद खान और रोशनी खातून पर भी गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है। दो घंटे के भीतर आरोपी हिरासत में साठी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी को करीब दो घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों का सत्यापन किया जा रहा है। पश्चिमी चंपारण के साठी थाना क्षेत्र में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव के ही युवक कलिम खान को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 6 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे उन्होंने बेटी को दुकान भेजा था। सामान लेकर लौटने के बाद बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह वहां से गायब हो गई। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। पूछने पर उसने मां को बताया कि कलिम खान मोबाइल दिखाने के बहाने उसे अपने घर के कमरे में ले गया। बच्ची के अनुसार, वहां उसके साथ गलत काम किया गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। किसी को बताने पर धमकी देने का आरोप पीड़िता की मां के अनुसार, बच्ची के रोने पर आरोपी ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। मां ने आरोपी के माता-पिता मुराद खान और रोशनी खातून पर भी गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है। दो घंटे के भीतर आरोपी हिरासत में साठी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी को करीब दो घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों का सत्यापन किया जा रहा है।

