बेतिया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:मां ने पड़ोसियों पर हत्या का लगाया आरोप, दुकान से मोबाइल लेने गया था

बेतिया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:मां ने पड़ोसियों पर हत्या का लगाया आरोप, दुकान से मोबाइल लेने गया था

बेतिया में शुक्रवार सुबह घर से लगभग 200 मीटर दूर 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना चनपटिया प्रखंड के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित घोघा तिवारी टोला की है। मृतक की पहचान राधेश्याम तिवारी के बेटे बंटी तिवारी के रूप में हुई है। बंटी तिवारी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह दूध बेचकर और खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। आर्थिक तंगी के कारण वह इसी सप्ताह पेंटर का काम करने के लिए बाहर जाने की तैयारी में था। दुकान से मोबाइल लेने के लिए निकला था घर से परिजनों के अनुसार, बंटी ने अपना मोबाइल घोघा चौक स्थित एक दुकान पर बनाने के लिए दिया था। गुरुवार देर शाम वह मोबाइल लेने की बात कहकर पैदल घोघा चौक के लिए निकला। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात भर परिवार के सदस्य आसपास के इलाकों में उसे खोजते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण ने पेड़ से लटकते बंटी के शव को देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप मृतक की मां ने जमीन विवाद को लेकर अपने मायके के पड़ोसियों पर बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बंटी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। इधर गोपालपुर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।एफएसएल टीम से घटनास्थल की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेतिया में शुक्रवार सुबह घर से लगभग 200 मीटर दूर 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना चनपटिया प्रखंड के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित घोघा तिवारी टोला की है। मृतक की पहचान राधेश्याम तिवारी के बेटे बंटी तिवारी के रूप में हुई है। बंटी तिवारी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह दूध बेचकर और खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। आर्थिक तंगी के कारण वह इसी सप्ताह पेंटर का काम करने के लिए बाहर जाने की तैयारी में था। दुकान से मोबाइल लेने के लिए निकला था घर से परिजनों के अनुसार, बंटी ने अपना मोबाइल घोघा चौक स्थित एक दुकान पर बनाने के लिए दिया था। गुरुवार देर शाम वह मोबाइल लेने की बात कहकर पैदल घोघा चौक के लिए निकला। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात भर परिवार के सदस्य आसपास के इलाकों में उसे खोजते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण ने पेड़ से लटकते बंटी के शव को देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप मृतक की मां ने जमीन विवाद को लेकर अपने मायके के पड़ोसियों पर बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बंटी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। इधर गोपालपुर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।एफएसएल टीम से घटनास्थल की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *