पश्चिम चंपारण में छठ पर्व की खरीदारी करने परिजनों के साथ जा रही 6 साल की बच्ची की ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ई-रिक्शा चालक एक बोलेरो को साइड दे रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बच्ची उसके नीचे दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान चंद्रहा रुपवालिया पंचायत निवासी रौशन शुक्ला की बेटी राजनंदनी कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार की छठ की खुशियां मातम में बदल गईं। ई-रिक्शा के नीचे दब गई बच्ची बताया जाता है कि राजनंदनी अपने परिजनों के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर छठ की खरीदारी करने जा रही थी। रास्ते में एक बोलेरो वाहन को साइड देने के दौरान ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा पलटते ही उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा को सीधा किया, लेकिन तब तक राजनंदनी उसके नीचे दब चुकी थी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया स्थानीय लोगों की मदद से ई-रिक्शा में सवार सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजनंदनी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज किया गया। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। छठ पर्व की खरीदारी के बीच हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में पर्व की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पश्चिम चंपारण में छठ पर्व की खरीदारी करने परिजनों के साथ जा रही 6 साल की बच्ची की ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ई-रिक्शा चालक एक बोलेरो को साइड दे रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बच्ची उसके नीचे दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान चंद्रहा रुपवालिया पंचायत निवासी रौशन शुक्ला की बेटी राजनंदनी कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार की छठ की खुशियां मातम में बदल गईं। ई-रिक्शा के नीचे दब गई बच्ची बताया जाता है कि राजनंदनी अपने परिजनों के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर छठ की खरीदारी करने जा रही थी। रास्ते में एक बोलेरो वाहन को साइड देने के दौरान ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा पलटते ही उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा को सीधा किया, लेकिन तब तक राजनंदनी उसके नीचे दब चुकी थी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया स्थानीय लोगों की मदद से ई-रिक्शा में सवार सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजनंदनी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज किया गया। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। छठ पर्व की खरीदारी के बीच हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में पर्व की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

