बेतिया के सागर पोखरा में डूबने से व्यक्ति की मौत:सुबह पानी में मिला शव, शुक्रवार शाम नहाने के दौरान हादसा

बेतिया के सागर पोखरा में डूबने से व्यक्ति की मौत:सुबह पानी में मिला शव, शुक्रवार शाम नहाने के दौरान हादसा

बेतिया शहर के ऐतिहासिक सागर पोखरा में शुक्रवार शाम नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से एक व्यक्ति डूब गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, नहाते समय वह धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चला गया और अचानक डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने और तलाशने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक उसका पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह पोखरा के पानी में लोगों ने एक शव को तैरते हुए देखा। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। पहचान के लिए जुटी पुलिस नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने और मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया गया है। बेतिया शहर के ऐतिहासिक सागर पोखरा में शुक्रवार शाम नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से एक व्यक्ति डूब गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, नहाते समय वह धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चला गया और अचानक डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने और तलाशने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक उसका पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह पोखरा के पानी में लोगों ने एक शव को तैरते हुए देखा। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। पहचान के लिए जुटी पुलिस नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने और मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *