भागलपुर में ब्राउन शुगर की तस्करी मामले में सोमवार को तीन थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इशाकचक, बरारी और सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 26.31 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। सिटी एसपी अतुलेश ने मामले की जानकारी दी। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है। सबसे बड़ी कार्रवाई इशाकचक थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने श्यामल दास लेन में छापेमारी कर मोनू कुमार के घर से ब्राउन शुगर की पैकिंग करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें वार्ड-48 की पार्षद कुमारी कल्पना का बेटा मुकेश कुमार उर्फ राजवीर उर्फ वोडा, मोनू कुमार और गुरुदेव कुमार शामिल हैं। सिटी SP के मुताबिक, मौके से 17.49 ग्राम ब्राउन शुगर, डिजिटल तराजू, एल्युमिनियम रोल पेपर और 4,300 रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस वाहन से भागने की कोशिश में मोनू कुमार चोटिल भी हो गया। पार्षद बोलीं- बेटा ब्राउन शुगर पीता है, बेचने की जानकारी नहीं मुकेश की मां और वार्ड-48 की पार्षद कुमारी कल्पना ने बताया कि उन्हें करीब दो साल से बेटे के ब्राउन शुगर सेवन की जानकारी है। उन्होंने कई बार बेटे को समझाया और नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने की भी कोशिश की थी। उनका कहना है कि कुछ समय से बेटे में सुधार भी आया था। पार्षद ने कहा कि बेटे के ब्राउन शुगर पीने की लत से वह परेशान हैं और ब्राउन शुगर बेचने की जानकारी उन्हें नहीं थी। सुल्तानगंज में 3.68 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद सुल्तानगंज पुलिस ने अब्जुगंज गोला रोड स्थित चूड़ा मिल के पास कार्रवाई की। यहां से अब्जुगंज निवासी शुभम कुमार साह और प्रीतम कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.68 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। बरारी में डिलीवरी देने पहुंचे थे आरोपी गश्ती के दौरान बरारी पुलिस ने भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों मायागंज इलाके के नुरपुर में ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सबौर के रजंदीपुर निवासी भोजल मंडल और संगीत कुमार के रूप में हुई। इनके पास से 5.14 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। 2022 से गिरोह से जुड़ा होने का दावा सिटी SP ने कहा की पार्षद के बेटे मुकेश कुमार उर्फ वोडा का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट समेत चार मामले दर्ज होने की बात सामने आई है, बताया गया कि वह वर्ष 2022 से ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़े गिरोह के संपर्क में था। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि मुकेश पहले ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले गिरोह के संपर्क में आया और बाद में खुद भी इसका सेवन करने लगा। वर्ष 2022 में नवगछिया इलाके में भी उसे मादक पदार्थ के साथ पकड़े जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। पूछताछ में मुकेश ने ब्राउन शुगर उपलब्ध कराने वाले एक व्यक्ति के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस अब उस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। भागलपुर में ब्राउन शुगर की तस्करी मामले में सोमवार को तीन थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इशाकचक, बरारी और सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 26.31 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। सिटी एसपी अतुलेश ने मामले की जानकारी दी। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है। सबसे बड़ी कार्रवाई इशाकचक थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने श्यामल दास लेन में छापेमारी कर मोनू कुमार के घर से ब्राउन शुगर की पैकिंग करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें वार्ड-48 की पार्षद कुमारी कल्पना का बेटा मुकेश कुमार उर्फ राजवीर उर्फ वोडा, मोनू कुमार और गुरुदेव कुमार शामिल हैं। सिटी SP के मुताबिक, मौके से 17.49 ग्राम ब्राउन शुगर, डिजिटल तराजू, एल्युमिनियम रोल पेपर और 4,300 रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस वाहन से भागने की कोशिश में मोनू कुमार चोटिल भी हो गया। पार्षद बोलीं- बेटा ब्राउन शुगर पीता है, बेचने की जानकारी नहीं मुकेश की मां और वार्ड-48 की पार्षद कुमारी कल्पना ने बताया कि उन्हें करीब दो साल से बेटे के ब्राउन शुगर सेवन की जानकारी है। उन्होंने कई बार बेटे को समझाया और नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने की भी कोशिश की थी। उनका कहना है कि कुछ समय से बेटे में सुधार भी आया था। पार्षद ने कहा कि बेटे के ब्राउन शुगर पीने की लत से वह परेशान हैं और ब्राउन शुगर बेचने की जानकारी उन्हें नहीं थी। सुल्तानगंज में 3.68 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद सुल्तानगंज पुलिस ने अब्जुगंज गोला रोड स्थित चूड़ा मिल के पास कार्रवाई की। यहां से अब्जुगंज निवासी शुभम कुमार साह और प्रीतम कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.68 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। बरारी में डिलीवरी देने पहुंचे थे आरोपी गश्ती के दौरान बरारी पुलिस ने भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों मायागंज इलाके के नुरपुर में ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सबौर के रजंदीपुर निवासी भोजल मंडल और संगीत कुमार के रूप में हुई। इनके पास से 5.14 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। 2022 से गिरोह से जुड़ा होने का दावा सिटी SP ने कहा की पार्षद के बेटे मुकेश कुमार उर्फ वोडा का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट समेत चार मामले दर्ज होने की बात सामने आई है, बताया गया कि वह वर्ष 2022 से ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़े गिरोह के संपर्क में था। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि मुकेश पहले ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले गिरोह के संपर्क में आया और बाद में खुद भी इसका सेवन करने लगा। वर्ष 2022 में नवगछिया इलाके में भी उसे मादक पदार्थ के साथ पकड़े जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। पूछताछ में मुकेश ने ब्राउन शुगर उपलब्ध कराने वाले एक व्यक्ति के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस अब उस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

