बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुजफ्फरा गोला चौक से इमली घाट जाने वाली सड़क पर स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सो रहे एक युवक को उसके ही परिचित ने मुंह में कट्टा सटाकर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि देर रात नींबू तोड़ने जाने से इंकार करने पर गोली मारी गई है। गंभीर रूप से घायल युवक को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान मुजफ्फरा गांव के रहने वाले देवेन्द्र सहनी के पुत्र अजीत कुमार उर्फ लुल्ला (19) के रूप में की गई है। सदर-टू डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोस्त आधी रात को आया, कहा- खेत चलो, नींबू तोड़कर लाते हैं जानकारी के अनुसार अजीत कुमार उर्फ लुल्ला घर में जगह कम होने के कारण गांव के अन्य लड़कों के साथ पास के सूर्य मंदिर प्रांगण में सोया हुआ था। देर रात करीब 12:30 से 12:45 बजे के बीच सुजीत कुमार नाम का युवक वहां पहुंचा। सुजीत मूल रूप से सकरबासा का रहने वाला है और लंबे समय से मुजफ्फरपुर में अपने ननिहाल में रह रहा है। सुजीत ने अजीत को जगाया और कहा चलो दूसरे के खेत से नींबू तोड़कर लाते हैं। अजीत ने देर रात होने का हवाला देते हुए जाने से साफ मना कर दिया। इसी बात पर सुजीत उलझ गया और कमर से देसी कट्टा निकाल लिया। जब सुजीत ने गोली मारने की धमकी दी, तो अजीत ने हंसते हुए कह दिया कि मार दो गोली। इतना सुनते ही सिरफिरे आरोपी सुजीत ने कट्टा सीधे अजीत के मुंह में सटाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में अजीत को तुरंत बेगूसराय शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है, हालत गंभीर बनी हुई है। पड़ोसी बोले- आरोपी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता है पड़ोसी गुड्डू कुमार यादव ने बताया की अजीत और आरोपी के बीच कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी। आरोपी सुजीत इलाके में छोटी-मोटी चोरी-चकारी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है। उसने महज नींबू तोड़ने से मना करने पर मुंह में गोली मार दी। डॉक्टर लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और वीरपुर थाना पुलिस की टीम तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों एवं परिजनों से पूछताछ किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया। डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति ने बताया की रात करीब 12:30 बजे वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा स्थित मंदिर परिसर में सो रहे 19 वर्षीय अजीत कुमार को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद का लग रहा है। आरोपी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुजफ्फरा गोला चौक से इमली घाट जाने वाली सड़क पर स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सो रहे एक युवक को उसके ही परिचित ने मुंह में कट्टा सटाकर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि देर रात नींबू तोड़ने जाने से इंकार करने पर गोली मारी गई है। गंभीर रूप से घायल युवक को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान मुजफ्फरा गांव के रहने वाले देवेन्द्र सहनी के पुत्र अजीत कुमार उर्फ लुल्ला (19) के रूप में की गई है। सदर-टू डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोस्त आधी रात को आया, कहा- खेत चलो, नींबू तोड़कर लाते हैं जानकारी के अनुसार अजीत कुमार उर्फ लुल्ला घर में जगह कम होने के कारण गांव के अन्य लड़कों के साथ पास के सूर्य मंदिर प्रांगण में सोया हुआ था। देर रात करीब 12:30 से 12:45 बजे के बीच सुजीत कुमार नाम का युवक वहां पहुंचा। सुजीत मूल रूप से सकरबासा का रहने वाला है और लंबे समय से मुजफ्फरपुर में अपने ननिहाल में रह रहा है। सुजीत ने अजीत को जगाया और कहा चलो दूसरे के खेत से नींबू तोड़कर लाते हैं। अजीत ने देर रात होने का हवाला देते हुए जाने से साफ मना कर दिया। इसी बात पर सुजीत उलझ गया और कमर से देसी कट्टा निकाल लिया। जब सुजीत ने गोली मारने की धमकी दी, तो अजीत ने हंसते हुए कह दिया कि मार दो गोली। इतना सुनते ही सिरफिरे आरोपी सुजीत ने कट्टा सीधे अजीत के मुंह में सटाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में अजीत को तुरंत बेगूसराय शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है, हालत गंभीर बनी हुई है। पड़ोसी बोले- आरोपी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता है पड़ोसी गुड्डू कुमार यादव ने बताया की अजीत और आरोपी के बीच कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी। आरोपी सुजीत इलाके में छोटी-मोटी चोरी-चकारी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है। उसने महज नींबू तोड़ने से मना करने पर मुंह में गोली मार दी। डॉक्टर लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और वीरपुर थाना पुलिस की टीम तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों एवं परिजनों से पूछताछ किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया। डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति ने बताया की रात करीब 12:30 बजे वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा स्थित मंदिर परिसर में सो रहे 19 वर्षीय अजीत कुमार को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद का लग रहा है। आरोपी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

